अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : थाना अनंतपुर में थाना क्षेत्र में कोटवारों का मीटिंग लिया गया
Ten Singh Thakur
Sat, Dec 13, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
दिनांक 13.12.2025
थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव (छ0ग0)
थाना अनंतपुर में थाना क्षेत्र के कोटवारों का मीटिंग लिया गया, जिसमें अनजान व्यक्तिं एवं सायबर अपराध से ठगी के तरीकों जानकारी देकर गांवों में मुनियादी करने हिदायत दिया गया।
दिनांक 13.12.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी श्री गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कोटवारों का मीटिंग लिया गया मीटिंग में कोटवारों को मुसाफिर रजिस्टर बनाकर गांव में बाहर से आने-जाने वाले फेरी वालों, कबाड़ी सामान खरीदने वाले, कुर्सी बेचने वाले, बाहर से मजदूरी के लिए आने वालों का नाम दर्ज करने एवं सभी कोटवारों को गांवों में होने वाली घटना, विवाद, आदि के बारे में थाना को तत्काल सूचना देने समझाईश दिया गया।
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, अगर कोई अनजान व्यक्ति आपसे खाते की जानकारी मांगे, तो तुरंत थाना अनंतपुर पुलिस को सूचित करें, सुरक्षा ही बचाव है, अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने, थाना क्षेत्र के सभी कोटवारों को सतर्क रहने एवं गांवों में मुनियादी करने हिदायत दिया गया।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन