Wed 05 Aug 2026

ब्रेकिंग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

: कलेक्टर ने धनोरा क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्यों का लिया जायजा,आश्रम छात्रावासों का किया निरीक्षण

अमित कर्मकार की रिपोर्ट कोंडागांव कलेक्टर ने धनोरा क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्यों का लिया जायजा,आश्रम छात्रावासों का किया निरीक्षण   कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत धनोरा क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्यों और आश्रम छात्रावासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवनों के कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आश्रम छात्रावासों में आवासीय कक्षों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने और सुव्यवस्थित रीडिंग रूम और कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर ने धनोरा में आदिवासी कन्या आश्रम में बालिकाओं से चर्चा कर की और आवश्यक सुविधाओं के उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गहन निरीक्षण कर आपातकालीन वार्ड, लैब और प्रसव कक्ष में व्यवस्थाएं देखी। स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने को कहा। कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का निरीक्षण कर आवासीय कक्षों और कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से नाश्ता और भोजन के बारे में पूछा, बच्चों ने निर्धारित मेन्यू के अनुसार नाश्ता और भोजन नहीं मिलने की जानकारी दी। कलेक्टर ने संबंधित अधीक्षक को सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को समय पर नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधीक्षक द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम बनियागांव में निर्माणाधीन आईटीआई भवन का निरीक्षण किया और गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने हेतु संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक सहित जनपद पंचायत सीईओ और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। संवाददाता कोंडागांव अमित कर्मकार 9862056710 प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084 तेन सिंह ठाकुर    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन