: कच्चापाल जलप्रपात बनेगा पर्यटन का नया केंद्र - वन मंत्री केदार कश्यप
Ten Singh Thakur
Fri, Sep 5, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
कच्चापाल जलप्रपात बनेगा पर्यटन का नया केंद्र - वन मंत्री केदार कश्यप
पर्यटन केन्द्र बनने से क्षेत्र के स्वसहायता समूह के महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कच्चापाल के जलप्रपात का अवलोकन किया। कश्यप ने कहा अबूझमाड़ के जंगल, पहाड़ और झरने यहां की पहचान हैं। यदि इन्हें सुनियोजित ढंग से विकसित किया जाए तो नारायणपुर जिले का नाम पर्यटन के मानचित्र पर उभर कर आएगा। कच्चापाल जलप्रपात को हम प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में कार्य करेंगे।
अबूझमाड़ की गोद में बसा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कच्चापाल जलप्रपात अब जिले के पर्यटन मानचित्र पर नया आकर्षण का केन्द्र बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने यहां पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। कश्यप ने कहा कि कच्चापाल वाटरफॉल का मनोहारी दृश्य, पहाड़, नदी-नाले और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय ग्रामसभा को शामिल करते हुए पर्यटन विकास की ठोस रूपरेखा तैयार की जाए। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार की पहल की जाए, जिससे विशेषकर महिलाओं को आजीविका का नया अवसर मिल सकें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसंन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सुशील कुमार नायक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अभयजीत मंडावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद थे।
प्रधान सम्पादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन