Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

रचना ठाकुर की रिपोर्ट : रोजगार मेले में 300 प्रशिक्षुओं को मिले रोजगार के अवसर, स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित

रोजगार मेले में 300 प्रशिक्षुओं को मिले रोजगार के अवसर, स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित

दंतेवाड़ा, 05 मई 2026। लाइवलीहुड कॉलेज करली में विगत दिवस नेशनल काउंसिल फॉर हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट (एनसीएचएचडी) करली इकाई द्वारा खरीदार विक्रेता मिलन सह रोजगार मेला 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने फैशन डिजाइन तथा हैंडलूम एवं पावरलूम ट्रेड में 800 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त किया है अथवा प्रशिक्षणरत हैं। इस अवसर पर 10 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लिया एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। साथ ही कंपनियों द्वारा अपने संस्थान एवं कार्य प्रोफाइल की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोजगार अधिकारी श्री अमित वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज श्री हरिस सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कौशल विकास, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए गए रेडीमेड परिधान (वस्त्र) तथा हैंडलूम पावरलूम के थान कपड़ों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे नए उत्पादन इकाइयों हेतु कार्य आदेश प्राप्त होने की संभावनाएँ बनीं। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन एवं परिवर्तन समाज विकास समिति के सहयोग से एक निःशुल्क सामान्य चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर दर्द, शुगर, रक्तचाप एवं मलेरिया आदि की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। यह आयोजन दंतेवाड़ा एवं बस्तर क्षेत्र के प्रशिक्षुओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

जिला ब्यूरो चीफ दंतेवाडा

रचना ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन