अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : मोबाईल चोरी का 1 आरोपी पकड़ा गया थाना कांकेर जिले में
Ten Singh Thakur
Sun, Nov 23, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट दिनांक 23.11.2025
पुलिस थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर
चोरी के 01 आरोपी गिरफ्तार
मोबाईल दुकान से कुल 06 नग मोबाईल कीमती 45800 रु को किया गया बरामद
चोरी गिरफ्तार आरोपीः-
1.दिनेश कुमार मण्डावी पिता स्व रूपसिंह उम्र 21वर्ष निवासी पटेलपारा फुन्डेर थाना धनोरा जिला कोण्डागांव छ0ग0।
---00----
मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नरेन्द्र साहू पिता विजय लाल साहू निवासी बरदेभाठा थाना कांकेर जिला कांकेर थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने नाम से नरेन्द्र मोबाईल दुकान महाराणा प्रताप चैंक नया बस स्टैण्ड के सामने दुकान हैं जिसमें दिनांक 20.11.2025 के रात्रि करीबन 3.30 बजे के आस- पास अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टीना शीट को तोड़कर अन्दर घुसकर दुकान में रखे 06 नग नये मोबाईल जिसका विवरण इस प्रकार हैर- 1. Oppo A/128. -865206074825172-01 नग किमती 11350 रूपये, 2. REAL ME C 718/64 -867121083951356-01 नग किमती 7650 रूपये, 3. NARZO 80 LITE 6/128 0.-67121082973518-01 नग किमती 8350 रुपये 4. RAEDMI 13C6/128 -868511067116530-01 नग किमती 9450 रूपये, 5. OPPO A3X 4/128 -865424078873433-01 नग किमती 9000 रूपये कुल किमती 45800 रूपये का फोन को चोरी कर ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध 409/25 धारा 331(4),05(ं) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना कांकेर पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के संबंध में लगातार पतासाजी करते हुऐ दिनांक 23.11.2025 को शिवनगर कांकेर में आरोपी को घेराबंदी कर पूछताछ करने पर अपना नाम दिनेश कुमार मण्डावी निवासी फुन्डेर थाना धनोरा जिला कोण्डागांव का रहना बताया एवं घटना दिनांक को चोरी करना कबूल करने पर दिनांक 23.11.2025 को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी हुऐ 06 नग मोबाईल को बरामद कर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, प्रधान आरक्षक शिव बेसरे, पुरन साहू, रूद्र जुर्री, थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम का अहम भूमिका रहा है।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन