Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : ग्राम केरागांव में 03 दिवसीय तकनीकी उन्नयन मत्स्य प्रशिक्षण संपन्न

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

*ग्राम केरागांव में 03 दिवसीय तकनीकी उन्नयन मत्स्य प्रशिक्षण संपन्न*

*60 किसानों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों की दी गई जानकारी*

*कोंडागांव, 18 दिसंबर 2025/* कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश में मत्स्य पालन विभाग द्वारा ग्राम केरागांव, विकासखंड बड़े राजपुर में दिनांक 15 से 17 दिसंबर तक तीन दिवसीय तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण राज्य शासन की मंशा के अनुरूप किसानों की आय में वृद्धि एवं आजीविका सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक मत्स्य पालन पद्धतियों, तालाब प्रबंधन, उन्नत बीज उत्पादन, आहार प्रबंधन एवं रोग नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी गई। राज्य शासन द्वारा मत्स्य उत्पादन बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु संचालित योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई, जिससे किसान शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। इसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को सफल मत्स्य पालक किसानों के प्रक्षेत्र का अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ और उन्नत तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा मिली। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से कुल 60 किसान लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत बड़े राजपुर के अध्यक्ष मान. श्री सुकमन नेताम, उपाध्यक्ष मान. श्री नारायण नेताम एवं मान. श्रीमती सुषमा तिवारी, कृषि सभापति की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभागीय अधिकारियों में श्री एम. एल. राना, उप संचालक मछली पालन, श्री योगेश कुमार देवांगन, सहायक मत्स्य अधिकारी, सुश्री अस्मिता सिन्हा, सुश्री नोमेश्वरी दीवान एवं श्री करण, मत्स्य निरीक्षक (केशकाल) की सक्रिय भूमिका रही।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन