Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर जिला में डीजल पेट्रोल कि किल्लत बरकरार,आम जनता, किसान,व्यापारी एवं ट्रक टिप्पर मालिक त्रस्त

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

: मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहित 20 नक्सली ढेर 

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट अपमुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहित 20 नक्सली ढेर गरियाबंद के उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के सीमा में बड़ी मुठभेड़ जारी। 1000 जवानों ने पहाड़ी को घेर रखा है और लगातार सर्च ऑपरेशन चल रही है पिछले 36 घंटे से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है इस गोलीबारी में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है अब तक 16नक्सलियों की शव रिकवर किए जा चुके हैं तथा उनकी पहचान की जा रही है इस मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की भी सूचना है जो खतरे से बाहर है। पिछले दिनों नक्सली हिंसा में बीजापुर में आठ जवानों की शहादत हुई थी इसे शहादत का बदला भी समझा जा रहा है केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सली मुक्त करने की बात कही है इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के एवं उड़ीसा के जिला पुलिस बल डी आर जी, कोबरा बटालियन,सीआरपीएफ के जवान डटे हुए हैं। डी आर जी के आने से पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है डी आर जी के जवान चूंकि स्थानीय होते हैं इसलिए उन्हें इलाके की जानकारी के अलावा उच्च कोटि के हथियार भी उन्हें दिये गए है। मजबूत सुचना तन्त्र के साथ ही ड्रोन से भी नक्सलियों पर नजर रखी जा रही है कल मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर थी इस तरह 2024 नक्सलियों काल बनकर टूट रहा इससे पहले भी दंतेवाड़ा नारायणपुर सीमा में 31 से अधीक नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था । इस साल 5 जनवरी को बीजापुर में 05 नक्सलियों का मार गिराया गया था वही7गरियाबंद मे 03 ,16 जनवरी को बीजापुर सुकमा सीमा पर 20 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने में सफलता मिली थीं पिछले साल 2024  में 219से अधिक नक्सलियों को मार गिराने में जवानों को सफलता मिली है इस तरह 13महीने में कुल 239 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन