Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान

जिला नारायणपुर में डीजल पेट्रोल कि किल्लत से जिले वासी और किसान हैं बेहद परेशान*

डीजल पेट्रोल लेने के लिये आम जनता और किसानों कि जय अम्बे पेट्रोल पम्प में दोनों तरफ से आधा किलोमीटर तक लगी लम्बी लाईन

लगातार पिछले 1 महीने से आम जनता डीजल और पेट्रोल कि बढ़ती महंगाई और किल्लत से सभी जिले वासी और देश कि जनता परेशान हैं,एक तो डीजल पेट्रोल के दाम दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं, तो वही दूसरी ओर बढ़ते दामों के साथ डीजल पेट्रोल कि किल्लते बरकरार हैं।

अभी वर्तमान में किसानों को डीजल नहीं मिलने से बहुत ही परेशान हैं, जिला नारायणपुर में 5 पेट्रोल पम्प होनें के बावजूद भी जिले वासियो को बराबर डीजल पेट्रोल नही मिल पा रहा हैं। सबसे ज्यादा परेशान वर्तमान में किसान हैं, जिसे बरसात से पहले अपने अपने खेत खलिहनो में जुताई के लिये ट्रेक्टर का उपयोग किया जाता हैं, पर डीजल कि कमी से समय पर अपना कार्य नहीं कर पा रहे हैं, पेट्रोल पम्पो में घंटो से लाईन लगाने के बाद भी डीजल नहीं मिल पा रहा हैं।

*किसान बेचारे आख़िरकार करें तो क्या करें*

किसानों कि सबसे बड़ी समस्या यह हैं कि पेट्रोल पम्पो में डीजल डब्बो में देने से मना किया जाता हैं, और अपना अपना वाहन लेकर आने को कहते हैं, तभी डीजल दिया जायेगा पेट्रोल पम्पो के मालिकों का कहना हैं, पर किसानों का कहना हैं कि हम सब लगभग कोई 20 किलोमीटर से आते हैं कोई 40 से 50 किलोमीटर से आते हैं, ऐसे में अपना अपना वाहन ट्रेक्टरो को डीजल भरवाने के लिये पेट्रोल पम्पो में लाना संभव ही नहीं हैं, अगर हम पेट्रोल पम्प तक वाहन को लाते भी हैं तो, रास्ते में ही कभी डीजल ख़त्म हो जाता हैं, और आने जाने में डीजल कि खपत के साथ हमारा समय और पैसा दोनों कि ही बर्बादी होती हैं, हम किसान आख़िरकार करें तो क्या करें, सभी तरफ से परेशान हैं, सुबह 3 बजे से पेट्रोल पम्प में लाईन लगने के बाद भी, डीजल नहीं मिल पा रहा हैं, और डीजल मिल भी जाता हैं तो 1000 रुपये से ज्यादा का भी नहीं मिल रहा हैं, हम किसानों के पास इन सभी समस्याओं को सहने के अलावा कुछ भी नहीं बचा हैं, आख़िरकार हम किसान भाई अपना फरियाद लेकर जाये तो कहाँ जाये। राजनितिक पार्टी सिर्फ और सिर्फ चुनाव के समय में हमारे आगे पीछे चक्कर काटते नजर आते हैं, पर वर्तमान में हम गरीब किसानों कि सुध लेने वाला कोई नहीं हैं, ऐसा लगता हैं कि हम जिये कि मरे हम किसानों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा हैं।

शासन प्रशासन और सत्ता पक्ष के पास इस समस्या का कोई समाधान नहीं होनें से समस्या को जानते हुये भी आम जनता को आश्वासन के अलावा और कुछ भी नहीं दे सकती, यही अंतिम सच्चाई हैं।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन