: ब्रेकिंग न्यूज आई ई डी के चपेट मे आने से दो मजदूर घायल
Fri, Mar 7, 2025
तेन सिंह ठाकुरब्रेकिंग न्यूज आई ई डी के चपेट मे आने से दो मजदूर घायलदिनांक 07.03.2025नकस्लियों ने फिर से एक बार क्षेत्र मे अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई⚫ दिनांक 07.03.2025 को लगभग 10:45 बजे जिला नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर क्षेत्रांतर्गत संचालित अमदई खदान (निको कंपनी) में Pressure IED आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से 02 मजदूर घायल हो गये है। घायल मजदूरों के नाम दिलीप कुमार बघेल को और हरेंद्र नाग है। दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल रेफेर किया गया है। क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है ।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: 29वीं वाहिनी द्वारा नेलवाड सीओबी मे किया गया सिविक एक्शन कार्यक्रम
Fri, Mar 7, 2025
तेन सिंह ठाकुर
29वीं वाहिनी द्वारा नेलवाड सीओबी मे किया गया सिविक एक्शन कार्यक्रम
ग्रामीणों को वितरण किया गया विभिन्न प्रकार की सामाग्रियां नारायणपुर, 06 मार्च 2025 // 29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा नेलवाड क्षेत्र के ग्रामवासियों के लिए भारत सरकार के प्रयोजन अनुसार सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन 06 मार्च को कमांडेट 29वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल श्री दुष्यत राज जायसवाल के निर्देशन में नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नेलवाड सीओबी में किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 गामवासियों को लाभांवित किया गया। कार्यक्रम के तहत पाँच ग्रामों गोहड़ा, चिंगनार, फुटन, चंदगाँव, कस्तूरवाड़ एवं मैनपुर के 400 ग्रामवासियों एवं जरूरतमंद ग्रामवासियों को रोजगार को बढ़ावा तथा रोजाना उपयोग में आने वाले सामान जैसे साईकिल (जेंटस, लेडिज एवं बच्चों), दिव्यांगजनों हेतु ट्राईसाईकिल खेलकुद साम्रगी (बैट, वॉल, किक्रेट स्टंप) बॉलीवॉल, बॉलीवॉल नेट, फुटवॉल, फुटवॉल नेट, बैडमिटन रैकेट एवं बैडमिटन नेट, मच्छरदानी एवं माताओं-बहनों हेतु (सेनेटरी पैड) का वितरण किया गया साथ ही निःशुक्ल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सिविक एक्शन कैंप में आये स्थानीय ग्रामीणों की मेडिकल जाँच एवं दवाईयों भी वितरण की गई।इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं के स्कूली बच्चों जैसे नेलवाड माध्यमिक पाठशाला. नेलवाड प्राईमरी पाठशाला एवं कन्या आश्रमशाला एवं अन्य विभिन्न ग्रामिणवासियों के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में श्री दुष्यंत राज जायसवाल, कमांडेट, 29वी वाहिनी ने संबोधित करते हुए बताया की भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल इस क्षेत्र में आप सब की सेवा व सुरक्षा के लिये तैनात है। किसी भी ग्रामीण की कोई समस्या होती है, तो हमसे मिल सकते है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल हमेशा आप लोगो की सेवा के लिये तत्पर है। ग्रामीणों को वाहिनी द्वारा छात्रों एवं युवाओं के लिए चलाए जा रहें भर्ती परीक्षा जैसे भारतीय सेना में अग्निवीर, सीएपीएफ, बस्तर फाईटर एवं एसएससी (जीडी) आदि की तैयारी शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा का निःशुल्क कोचिग सीओबी नेलवाड के द्वारा आयोजन किया जा रहा है के बारे में बताते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के समाप्ति के उपरान्त उपस्थित सभी स्थानीय ग्रामीणों हेतु जलपान एवं खाने का आयोजन एवं सभी को उपहार भी दिये गये।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6364046084
: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने कलेक्टर महोदया को सौपा ज्ञापन अब तक कार्यवाही नही होने पर रोष
Thu, Mar 6, 2025
तेन सिंह ठाकुर
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने कलेक्टर महोदया को सौपा ज्ञापन अब तक कार्यवाही नही होने पर रोषछत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर महोदया सुश्री प्रतिष्ठा ममगई से भेंट कर दिव्यांग परियना आवासीय विद्यालय गरांजी नारायणपुर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मानसिक, शारीरिक शोषण एवं छेड़छाड़ किया गया एवं अधीक्षक/नोडल अधिकारी श्री उमेश रावत के द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गाली गलौज किया गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप्प ग्रुपों में वायरल हो रहा है। जिससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की छवि धुमिल हो रही है जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है एवं गाली गलौच करने वाले अधिकारी/कर्मचारी का संघ कड़ी से कड़ी निंदा करता है। ऐसे करने वाले प्रभारी अधीक्षक श्री उमेश रावत को तत्काल निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने सौपा ज्ञापन...।महोदया, जी को विस्तार पूर्वक बताया गया उमेश रावत नियुक्ति शिक्षा कर्मी के रूप में हुई है लेकिन ऐसे कर्मचारियों को पावर फुल बनाने वाले जिले के अधिकारी है जिनके द्वारा पहले ए.पी सी. फिर बी आर.सी. उसके बाद दिव्यांग परियना के अधीक्षक/नोडल अधिकारी के रूप में प्रभार दिया गया इसके पूर्व परियना जे.ई.ई. एवं नीट कोचिंग नारायणपुर का नोडल अधिकारी के रूप में प्रभार सौंपे गये थे। इस प्रकार इनके उपर उच्च अधिकारियों का हाथ होने के कारण अपने मूल दायित्व को भूलकर कर्मचारियों को मानसिक एवं आर्थिक प्रताड़ना करते हैं, इससे पूर्व भी इस तरह की घटना घट चुकी है। जिस पर संगठन के द्वारा जिला कलेक्टर को पत्राचार किया गया था, लेकिन उक्त आवेदन पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई, न ही इस संघ को अवगत कराया गया, जिसकी छायाप्रति संलग्न की गई है।प्रभारी अधीक्षक श्री उमेश रावत को तत्काल निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया। उचित कार्यवाही नहीं करने की स्थिति में संघ के द्वारा उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगीइस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री मंगलू राम उसेण्डी,प्रांतीय/जिला संरक्षक श्री कुंजनसिंह बघेल जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री सी. एस.सिंह प्रधान जिला महामंत्री जगदीश कुमार नाग, उपाध्यक्ष श्री दानेश कुमार जैन,कमलू राम नुरेटी, उपाध्यक्ष,श्री राहुल सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष,श्री कुशाल नाग जिला-सचिव जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र हिरवानी, अश्वनी सोनी आदिम जाति कल्याण विभाग अध्यक्ष,श्री कामदेव पांडे विभागीय सचिव, श्री दिलीप आमडे,कृष्ण कुमार मंडावी,धनसिंह पोटाई, आदिउपस्थित रहे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084