Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने कलेक्टर महोदया को सौपा ज्ञापन अब तक कार्यवाही नही होने पर रोष 

तेन सिंह ठाकुर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने कलेक्टर महोदया को सौपा ज्ञापन अब तक कार्यवाही नही होने पर रोष छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर महोदया सुश्री प्रतिष्ठा ममगई से भेंट कर दिव्यांग परियना आवासीय विद्यालय गरांजी नारायणपुर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मानसिक, शारीरिक शोषण एवं छेड़छाड़ किया गया एवं अधीक्षक/नोडल अधिकारी श्री उमेश रावत के द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गाली गलौज किया गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप्प ग्रुपों में वायरल हो रहा है। जिससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की छवि धुमिल हो रही है जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है एवं गाली गलौच करने वाले अधिकारी/कर्मचारी का संघ कड़ी से कड़ी निंदा करता है। ऐसे करने वाले प्रभारी अधीक्षक श्री उमेश रावत को तत्काल निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने सौपा ज्ञापन...। महोदया, जी को विस्तार पूर्वक बताया गया उमेश रावत नियुक्ति शिक्षा कर्मी के रूप में हुई है लेकिन ऐसे कर्मचारियों को पावर फुल बनाने वाले जिले के अधिकारी है जिनके द्वारा पहले ए.पी सी. फिर बी आर.सी. उसके बाद दिव्यांग परियना के अधीक्षक/नोडल अधिकारी के रूप में प्रभार दिया गया इसके पूर्व परियना जे.ई.ई. एवं नीट कोचिंग नारायणपुर का नोडल अधिकारी के रूप में प्रभार सौंपे गये थे। इस प्रकार इनके उपर उच्च अधिकारियों का हाथ होने के कारण अपने मूल दायित्व को भूलकर कर्मचारियों को मानसिक एवं आर्थिक प्रताड़ना करते हैं, इससे पूर्व भी इस तरह की घटना घट चुकी है। जिस पर संगठन के द्वारा जिला कलेक्टर को पत्राचार किया गया था, लेकिन उक्त आवेदन पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई, न ही इस संघ को अवगत कराया गया, जिसकी छायाप्रति संलग्न की गई है। प्रभारी अधीक्षक श्री उमेश रावत को तत्काल निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच कराते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया। उचित कार्यवाही नहीं करने की स्थिति में संघ के द्वारा उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री मंगलू राम उसेण्डी,प्रांतीय/जिला संरक्षक श्री कुंजनसिंह बघेल जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री सी. एस.सिंह प्रधान जिला महामंत्री जगदीश कुमार नाग, उपाध्यक्ष श्री दानेश कुमार जैन,कमलू राम नुरेटी, उपाध्यक्ष,श्री राहुल सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष,श्री कुशाल नाग जिला-सचिव जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र हिरवानी, अश्वनी सोनी आदिम जाति कल्याण विभाग अध्यक्ष,श्री कामदेव पांडे विभागीय सचिव, श्री दिलीप आमडे,कृष्ण कुमार मंडावी,धनसिंह पोटाई, आदिउपस्थित रहे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन