: अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 आयोजित
Sat, Mar 8, 2025
तेन सिंह ठाकुर बीजापुरअन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 आयोजित बीजापुर 07 मार्च 2025- जिले के 23 आदिम जाति सेवा सहकारी संस्थाओं में किसानों के लिये विभिन्न कार्यक्रम हुये आयोजित किसानो को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिये जारी कैलेंडर अनुसार फरवरी 2025 में सहकारी समितियों में कार्यक्रम हुआ तथा वर्ष भर समितियों एवं पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा जिला विकास सहकारी समिति की बैठक में वार्षिक कैलेंडर अनुमोदन पश्चात् जारी कर विभिन्न गतिविधियों को प्रतिमाह समितियों तथा ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम सम्पादित हेतु निर्देश दिया गया जिसके तहत 27 एवं 28 फरवरी 2025 के जिले में सभी 23 लैम्पस में लैम्पस के मॉडल बायलाज का वाचन एवं पुनर्गठन के संबंध में चर्चा की गयी, जिले में 01 संस्था का पुनर्गठन की जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में किसानों को प्राप्त होने वाली सुविधाओं एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी शून्य प्रतिशत पर ऋण प्रदाय, पशुपालन, समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कॉमन सुविधाओं के माध्यम से प्रदाय सुविधा वी खसरा निकालने माइक्रो एटीएम से 10 हजार तक नगद राशि आहरण की सुविधा, समितियों के कम्प्यूटीकरण की जानकारी के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: नगर पालिक निगम जगदलपुर के अध्यक्ष बने खेमसिंह देवांगन
Sat, Mar 8, 2025
तेन सिंह ठाकुर जगदलपुर
नगर पालिक निगम जगदलपुर के अध्यक्ष बने खेमसिंह देवांगन अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति का निर्वाचन प्रक्रिया *नगरपालिक निगम, जगदलपुर का प्रथम सम्मिलन* जगदलपुर 07 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 18 के अनुसार नगरपालिक निगम, जगदलपुर का प्रथम सम्मिलन 07 मार्च शुक्रवार को समय 11बजे पूर्वान्ह जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में रखी की गई। जिसमें अध्यक्ष (स्पीकर) और अपील समिति का निर्वाचन कार्यक्रम किया गया। अध्यक्ष(स्पीकर) पद के लिए पार्षद खेमसिंह देवांगन (बीजेपी) और राजेश चौधरी (कांग्रेस) के मध्य मतदान की प्रक्रिया की गई। जिसमें खेमसिंह देवांगन को 34 वोट मिले और राजेश चौधरी को 15 वोट मिले । अपील समिति के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए जिसमें चारों को निर्विरोध समिति का सदस्य बनाया गया इसमें पार्षद दिलीप दास, आशा साहु, गायत्री बघेल और अब्दुल रशीद को बनाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष (स्पीकर), अपील समिति हेतु पद नाम निर्देशन पत्र जारी एवं प्राप्त करने का 11बजे से 11.30 बजे तक रखा गया था। इसके उपरांत नाम निर्देशन पत्रो की सुक्ष्म जांच (स्कूटनी), नाम निर्देशन वापसी एवं मतदान की घोषणा 11.31 बजे से 12 बजे तक,मतपेटी, मतपत्र की तैयारी एवं मतदान प्रकिया से अवगत कराने हेतु 12 बजे से 12.15 बजे तक रखा गया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया 12.16 बजे से 12.45 बजे तक और मतगणना व परिणाम की घोषणा 12.50 बजे तक किया गया। सम्मिलन कार्यक्रम में महापौर श्री संजय पाण्डेय, सभी वार्डों के पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा, मास्टर ट्रेनर श्री जीवन शर्मा सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: प्रधान मंत्री आवास योजना से गांवों की बदलती तस्वीर 14 माह में 1115 गरीब परिवारों को मिला पक्की छत का सहारा
Sat, Mar 8, 2025
तेन सिंह ठाकुर बीजापुर
प्रधान मंत्री आवास योजना से गांवों की बदलती तस्वीर
14 माह में 1115 गरीब परिवारों को मिला पक्की छत का सहारा बीजापुर 07 मार्च 2025- प्रधानमंत्री आवास योजना अपने उद्देशों को पूरा करते हुए एवं गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त हुई है । बीते 14 माह में 1115 गरीब परिवारों को पक्की छत का सहारा मिला है ।जिला पंचायत सी ई ओ श्री हेमंत रमेश नंदनवार के नेतृत्व में विशेष अभियान चला कर जैसे हितग्राहियों को चौपाल लगा कर प्रशानिक अमला के सहयोग से सतत निरीक्षण किया जा रहा है।नियद नेल्लानार आपका आदर्श गांव के ध्येय वाक्य को साकार कर रहा है, नियद नेल्लानार अंतर्गत अब तक 164 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमे से 50 आवास पूर्ण किए जा चुके है एवं बाकी आवास में कार्य प्रारंभ किया गया है।जिला पंचायत सीईओ के द्वारा स्वयं लगतार पंचायतों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसके की मैंदानी अमला प्रोत्साहित होकर गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे है। निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा से आवास निर्माण को गति मिली जिसका बेहतर सकारात्मक परिणाम दिख रहा है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084