: राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ शुभारंभ
Fri, Aug 29, 2025
तेन सिंह ठाकुर
राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ शुभारंभ
31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय खेल दिवस नारायणपुर, 29 अगस्त 2025// मेजर ध्यानचंद की स्मृति को सम्मान देने और भारत की खेल भावना का जश्न मनाने के लिए हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का उत्सव उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान के ओलंपिक मूल्यों और साहस, दृढ़ संकल्प, प्रेरणा और समानता के पैरालंपिक मूल्यों को समर्पित है, जिसके तहत् 29 से 31 अगस्त 2025 तक विभिन्न गतिविधियॉं आयोजित किया जा रहा है, जिसके तारतम्य में 29 अगस्त को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा मेजर ध्यानचंद के पटचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन खेल दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारी कर्मचारियों के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। गणमान्य नगरिकों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से खिलाड़ी भावना का प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें जिला प्रशासन की टीम ने 04 विकेट से जीत हासिल किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच श्री सावन कुमार, क्रीड़ा अधिकारी, पी.जी. कॉलेज, नारायणपुर रहें। टीमों को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया तथा सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। तदोपरांत खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित जन सामान्य द्वारा खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद जी के द्वारा अपने जीवनकला में खेल के लिए किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए जिले में खेल गतिविधियों के विकास पर चर्चा किया गया। इस साथ ही कलेक्टर द्वारा हर माह ऐसे ही विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों के क्रियांवयन की मंशा जाहिर की गयी। साथ ही 30 अगस्त को स्कूल एवं कॉलेज स्तर खेल से संबंधित विषयों पर वाद-विवाद, फिटनेस टॉक, स्थानीय स्तर पर प्रचलित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किया जाना है, जिसमें छात्र-छात्राओं को रूचि लेकर सहभागिता प्रदान करने तथा 31 अगस्त को सण्डे ऑन साईकल कार्यक्रम अंतर्गत मल्लखम्ब खेलो इंडिया सेंटर से प्रातः 07.30 बजे से बस स्टेशन होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से सायकिल रैली आयोजित की जाएगी। कलेक्टर द्वारा जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, पत्रकारगणों, खिलाड़ियों, स्कूल, कॉलेज, छात्र छात्राओं को आयोजन में भाग लेने अपील की गई है।प्रघान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: माड़ बचाव’ अभियान में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता।
Fri, Aug 29, 2025
माड़ बचाव’ अभियान में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता। सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्यवाही।
जिला नारायणपुर थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत अबूझमाड के जंगल-पहाड़ में माड़ डिवीजन माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़।
मुठभेड़ में हथियारबंद सीनियर कैडर माओवादी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं आवश्यक दैनिक उपयोगी सामग्री छोड़ कर भागे।*LMG, AK-47 (त्रिची), इंसास, SLR, स्टेन गन, जैसे अत्याधुनिक हथियारों सहित भारी मात्रा में BGL सेल, डेटोनेटर, कार्डेक्स, के साथ 300 से अधिक सामग्री जब्त।मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना।नारायणपुर DRG, STF व ITBP की संयुक्त कार्यवाही।मूसलाधार बारिश एवं नदी नाले उफान पर होने के बावजूद लगातार 5 दिनों तक चला नक्सल विरोधी गस्त सर्चिंग अभियान।श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, श्री अमित तुकाराम काम्बले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर के मार्गदर्शन श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर, श्री अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स के नेतृत्व में चलाये जा रहे "माड़ बचाओ" नक्सल विरोधी अभियान में डीआरजी नारायणपुर, एसटीएफ और आईटीबीपी की संयुक्त दल को भारी संख्या में आर्म्स, एम्युनेशन, विस्फोटक सामग्री और नक्सल साहित्य बरामद करने में सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि भा.पु.से. श्री रोबिनसन गुड़िया (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के निर्देशानुसार दिनांक 24.08.2025 को डीआरजी नारायणपुर, एसटीएफ और आईटीबीपी (38वीं वाहिनी, 41वीं वाहिनी और 45वीं वाहिनी) की संयुक्त पार्टी टॉरगेट एरिया कसोड़, कुमुरादी, माड़ोड़ा, खोड़पार और गट्टाकाल की ओर नक्सल विरोधी अभियान के लिये रवाना हुई थी। कि कुतुल एरिया कमेटी के क्षेत्र जंगल पहाड़ में माओवादियों के द्वारा पुलिस को जान से मारने और हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें सुरक्षा बालों द्वारा आत्म रक्षा में की गई जवाबी कार्यवाही से भयभीत होकर, माओवादी घनघोर जंगल, नदी-नाले का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ स्थान का सर्च करने पर डीआरजी और एसटीएफ के जवानों को माओवादियों द्वारा डम्प किए गए भारी मात्रा मे आर्म्स, एम्युनेशन, विस्फोटक सामग्री और नक्सल साहित्य मिली है। अबूझमाड़ क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश एवं नदी नाले उफान पर होने के बावजूद सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार 5 दिनों तक नक्सल विरोधी गस्त सर्चिंग अभियान संचालित किया गया। नक्सल विरोधी अभियान में बरामद सामग्री:-01. 7.62 mm LMG मय मैग्जीन - 01 नग।02. 51 mm मोटार्र- 01 नग।03. टिर्ची असाल्ट रायफल मय मैग्जीन 01 नग।04. 7.62 mm एसएलआर.- 01 नग।05. 5.56 mm इंसास मय मैग्जीन -01 नग।06. स्टेन गन मय मैग्जीन - 01 नग।07. 9mm पिस्टल मय मैग्जीन - 02 नग।08. देशी कट्टा - 02 नग।09. 315 का जिंदा कारतूस - 10 राउण्ड ।10. बीजीएल लांचर - 08 नग।11. 303 रायफल - 03 नग।12. 303 बट ब्रोकन - 01 नग।13. 12 बोर - 04 नग।14. 12 बोर बैरल - 08 नग।15. भरमार बंदूक - 49 नग।16. बीजीएल सेल बड़ा - 23 नग।17. बीजीएल सेल मीडियम - 63 नग।18. बीजीएल सेल छोटा -14 नग।19. देशी हैण्ड ग्रेनेड- 08 नग।20. हैण्ड ग्रेनेड - 01 नग।21. तीर बम ब्रोकन - 08 नग।22. कार्डेक्स वायर लाल रंग - 02 बंडल ।23. सेप्टी फ्युज - 141 बंडल ।24. 3ज्वाइंट पाइप 5 फीट 01 सेट।25. गार्मीन जीपीएस - 01 नग।26. गोल प्लेट- 16 नग।27. डेटोनेटर इलेक्ट्रानिक - 05 नग ।28. फोर व्हीलर रिमोट स्वीच -02 बैटरी, स्वीच - 04 नग।29. नक्सल साहित्यसुरक्षा बलों की इस कार्यवाही से नक्सलियों को भारी मनोवैज्ञानिक तथा रणनीतिक क्षति होने के साथ-साथ उन्हें यह साफ संदेश गया है कि अब माओवादी माड़ के किसी क्षेत्र में सुरक्षित नहीं है, उनके आश्रय स्थल सिमटते जा रहे है। अब नक्सल मुक्त बस्तर की परिकल्पना साकार रूप ले रही है।एसपी नारायणपुर श्री रोबिनसन गुरिया (भा.पु.से.) ने कहा कि-* अबूझमाड़ दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थतियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतो के आकर्षण से बाहर निकालना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा को त्याग कर शासन की आत्म समर्पण पुर्नवास नीति को अपनाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर हथियार एवं नक्सलवाद विचारधारा का पूर्णतः त्याग एवं विरोध करें। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों को सौंप देने का है जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सके।पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) ने कहा कि-* वर्ष 2025 में माआवेादी संगठनों के शीर्ष नेतृत्व को सुरक्षा बलो के द्वारा भारी क्षति पहुंचाई गई है। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है। अतः माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ें।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर, भोजन और आवश्यक सामग्री का वितरण
Fri, Aug 29, 2025
हेमु साय की रिपोर्ट
लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर, भोजन और आवश्यक सामग्री का वितरण
जगदलपुर 29 अगस्त 2025/ लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। ब्लॉक में 5 जगहों पर राहत शिविर आयोजित किए गए हैं, जहाँ लगभग 250 लोगों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की गई है।बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी आगे आकर योगदान दिया है। चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने 50 परिवारों को बर्तन वितरित किए, वहीं सांसद श्री महेश कश्यप ने कपड़ा और खाद्य सामग्री बांटी। कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, रुकने की व्यवस्था, कपड़ा वितरण और स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कपड़ा दान कार्यक्रम आयोजित कर प्रभावितों को वितरण करने की पहल की । इसके अलावा चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं रोटरी क्लब ने भी जरूरतमंदों के बीच कपड़े वितरित कर राहत कार्यों में सहयोग दिया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावितों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं और किसी को भी परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावितों का हुई क्षति का राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मुआवजा प्रकरण तैयार कर आर्थिक सहायता राशि वितरण राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा ।बस्तर सम्भाग हेडहेमु सायप्रघान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084