Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर, भोजन और आवश्यक सामग्री का वितरण

­हेमु साय की रिपोर्ट लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत शिविर, भोजन और आवश्यक सामग्री का वितरण   जगदलपुर 29 अगस्त 2025/ लोहांडीगुड़ा ब्लॉक में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठनों ने भी राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। ब्लॉक में 5 जगहों पर राहत शिविर आयोजित किए गए हैं, जहाँ लगभग 250 लोगों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों ने भी आगे आकर योगदान दिया है। चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने 50 परिवारों को बर्तन वितरित किए, वहीं सांसद श्री महेश कश्यप ने कपड़ा और खाद्य सामग्री बांटी।   कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, रुकने की व्यवस्था, कपड़ा वितरण और स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कपड़ा दान कार्यक्रम आयोजित कर प्रभावितों को वितरण करने की पहल की । इसके अलावा चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं रोटरी क्लब ने भी जरूरतमंदों के बीच कपड़े वितरित कर राहत कार्यों में सहयोग दिया है।   स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावितों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं और किसी को भी परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावितों का हुई क्षति का राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मुआवजा प्रकरण तैयार कर आर्थिक सहायता राशि वितरण राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा । बस्तर सम्भाग हेड हेमु साय प्रघान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन