: बीएसएफ 135 वीं वाहिनी की अनूठा पहल।, क्षेत्र की युवाओं को अपने पैरों में खड़े करने की कर रही कवायद ।
Mon, Aug 25, 2025
रिपोर्टर तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
बीएसएफ 135 वीं वाहिनी की अनूठा पहल।, क्षेत्र की युवाओं को अपने पैरों में खड़े करने की कर रही कवायद ।*
[video width="1920" height="1080" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/video_20250825_131043.mp4"][/video]135 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तेल्सी कैंप नारायणपुर द्वारा किया जा रहा है कोचिंग का अनोखा पहल।वर्तमान में 80 विद्यार्थी ले रहे हैं कोचिंग का लाभ। 42 लोगों ने फिजिकल टेस्ट में सफलता पाई पाई। जिला पुलिस बल, होमगार्ड जैसे नौकरी के लिए फिजिकल टेस्ट में सफल हुए अभ्यर्थी। इसी उपलक्ष्य में आज 135 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल तेलसी कैंप द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया ।[video width="1920" height="1080" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/video_20250825_133440.mp4"][/video]सफल अभ्यर्थियों ने सफलता का श्रेय बीएसएफ 135 वीं वाहिनी के कमांडेड और मार्गदर्शक नवल सिंह जी के मार्गदर्शन , बीएसएफ के शिक्षकों के प्रयास को महत्वपूर्ण बताया। बीएसएफ 135 वीं वाहिनीके द्वारा नारायणपुर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के साथ, सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान दे रही है बल्कि युवाओं और युवतियों में रोजगार की अवसर प्रदान भी कर रही हैं ,इसी कड़ी में 135 वीं वाहिनी बीएसएफ तेलसी के द्वारा क्षेत्र के युवाओं को शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण जिसमें दौड़ ,लंबी कूद ,ऊंची कूद ,गोला फेक तथा लिखित परीक्षा संबंधी प्रशिक्षण दी गई। क्षेत्र के 80 युवाओं ने भाग लिया जिसमें 42 लोगों ने शारीरिक दक्षता की अर्हता को पास किया । छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में 5000 शिक्षकों की भर्ती होनी है। अभ्यर्थियों की मांग को संज्ञान में लेकर कंपनी कमांडेड नवल सिंह द्वारा आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन से कृषि मंडी परिसर में विशेष कक्षाएं प्रारंभ की जाएगी जिसमें सीजी टी ए टी (TET)परीक्षा की कोचिंग शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही साथ ही ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी के लिए कृषि मंडी परिसर में कंप्यूटर की व्यवस्था करने की बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ नवल सी कमांडेड 135 में वाहिनी सीमा सुरक्षा बल तेलसी द्वारा किया गया जिसमें शनी आलोकतिग्गा द्वितीय कमान अधिकारी 135 वीं वाहीनी सीमा सुरक्षा बल अनिरुद्ध कुमार डीसी तथा सीमा सुरक्षा बल के अधीनस्थ अधिकारी गण एवं जवान उपस्थित थे।प्रघान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली
Sun, Aug 24, 2025
तेन सिंह ठाकुर
फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैलीनारायणपुर में आज फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली के जरिए फिटनेस का संदेश देने का आयोजन हाई स्कूल मैदान में किया गया ,इसमें पुलिस विभाग की संयुक्त टीम एवं स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ का हिस्सा लिया इस रैली से फिटनेस की मिली सीख ,
[video width="848" height="480" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/VID-20250824-WA0046.mp4"][/video]इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था एवं रैली के माध्यम से अपील की गई कि हर रविवार एक घंटा साइकिल चलाकर खुद को फिट रखें, अभियान से लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, साइकिलिंग से हृदय रोग ,मधुमेह और मोटापे जैसे रोगों को जोखिम से कम करने में मदद करती है, इस अभियान में जिले के पुलिस अधीक्षक, 16 वीं बटालियन कमांडेड, आइटीबीपी कमांडेड बीएसएफ कमांडेड, एएसपी ,एसडीपी एवं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मौजूद थे,
प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264047084
: अनिश्चितकालीन हड़ताल का छटवां दिन संविदा प्रथा की निकाली अर्थी
Sat, Aug 23, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
अनिश्चितकालीन हड़ताल का छटवां दिन संविदा प्रथा की निकाली अर्थी[video width="1920" height="1080" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/video_20250823_133755.mp4"][/video]राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्यकर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के छठवें दिन भी डटे रहे। आज नारायणपुर जिला मुख्यालय में संविदा प्रथा का अर्थी निकालकर पुतला दहन किया गया।स्वास्थ्य कर्मी काले कपड़े मे प्रर्दशन करने आए। हड़ताल से जिले की स्वास्थय व्यवस्था पर गहरा असर। खास कर अंदरूनी क्षेत्रों कि स्थिति दयनीय। [video width="1920" height="1080" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/video_20250823_131754.mp4"][/video]संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संविदा व्यवस्था स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अन्याय है और इससे सेवाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।आज के कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए और सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय लेने की अपील की। अंत में संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा,प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084