Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : कांकेर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों कि समीक्षा बैठक ली

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

*जिला-कांकेर दिनांक* *26.12.2025*

*♦️प्रेस विज्ञप्ति♦️*

दिनांक 26.12.2025 को नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के अनुभाग कांकेर एवं भानुप्रतापपुर के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा पुलिस अधिकारियों को अपराध पर नियंत्रण, विवेचना में उन्नत तकनीकों का उपयोग करने, शिकायतों/मर्ग/गुम इंसान/अपराधों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने, थाना एवं अपराधों से संबंधित दस्तावेजों को संधारण एवं उनके रख रखाव को बेहत्तर तरीके से करने का निर्देश दिया गया। अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, सूखा नशा पर अंकुश लगाने एवं संलिप्त संगठित अपराधियों की पड़ताल कर अंतिम आरोपी तक टीम बनाकर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की शिकायत एवं समस्याओं के निराकरण के लिए OR (अर्दलीय कक्ष) बैठक कर समाधान किया जायेगा व अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

बैठक में श्री योगेश साहू उपपुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (भानुप्रतापपुर), श्री गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन), सुश्री विंकेश्वरी पिन्दे उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कांकेर, मो. मोहसिन खान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर, कविता धुर्वे उप पुलिस अधीक्षक कांकेर, रक्षित निरीक्षक कांकेर तथा कांकेर/भानुप्रतापपुर पुलिस अनुविभाग के थाना/चौकी प्रभारी व पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन