Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी*

जिला नारायणपुर के वार्ड क्रमांक 7 मे एडका मोड़ शिव मंदिर के पास किराना दुकान कौरू जैन (चोपडा ) के दुकान के सामने का नाली भसक गया है, और नाली का गन्दा पानी का बाहव इतना तेज था कि नाली का गन्दा पानी पुरे घर और दुकान मे प्रवेश करते करते बच गया, पिछले साल से ही नालियों का हाल बेहाल है, किन्तु इस पर ध्यान किसी का नहीं गया,सिर्फ और सिर्फ चुनाव के समय वार्ड वासियो कि तकलीफ और समस्या दिखती है, जैसे ही चुनाव ख़त्म वैसे ही नेता गायब, चुनाव के पहले सुबह शाम वार्ड मे वार्ड पार्षद और नेता सभी घरों के चक्कर लगाते है, और चुनाव के बाद वार्ड वासी अपनी समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद के पीछे चक्कर लगाते है,

किराना दुकान संचालक का कहना है कि पिछले बरसात से ही नाली के बहने से दुबारा निर्माण के लिये बार बार विनती करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होता, हम बुजुर्ग हो गये है, मै और मेरी धर्म पत्नी दोनों ही रहते है, कभी अचानक से भारी वर्षा हुई तो बारिस का पानी पूरा घर और दुकान मे अंदर प्रवेश करने का डर हमेशा लगा रहता है, रात मे अगर अचानक घर मे नालियों का पानी घर मे प्रवेश करता है तो हमें जान माल का खतरा बना रहता है, रात में हम बुजुर्ग किससे मदद मांगने जायेंगे, जब दिन को ही कितनी बार मिन्नतें करने पर भी पिछले 1 साल होनें को जा रहा है, नाली जस का तस वैसे ही पड़ा हुआ है,छोटा सा किराना का दुकान करते है, और नाली के तेज बाहव से नाली पूरा टूट गया है,आने जाने का रास्ता बंद हो चूका है, नाली का चौडाई अभी 2 मीटर का हो गया है,और बहते हुये नालियों का पानी कचरा के साथ गन्दा पानी पूरा घर में कई बार घुस चूका है, आखिरकार हम बुजुर्ग अपनी समस्या को लेकर जाये तो कहाँ जाये, कोई सुनने वाला नहीं, कई बार वार्ड पार्षद को भी बोला गया पर जवाब आता है, हाँ हो जायेगा करके, पर पिछले एक साल से समस्या और नाली जस का तस बना हुआ है। नालियों का सफाई भी समय समय पर होना चाहिये जिससे नाली में कचरा जाम न हो। आने वाले समय में बरसात का समय है, जिसमे लगातार बरसात के पानी से होनें वाली समस्या को बरसात से पहले निर्माण कर दे तो कुछ तो राहत वार्ड वासियो को मिल सकेगा।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन