अवैध धर्मांतरण गतिविधि को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। : अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Ten Singh Thakur
Sat, Jun 20, 2026
अवैध धर्मांतरण के विरोध में नारायणपुर में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
नारायणपुर जिले की तासीर फिर से गर्म होने लगी है क्षेत्र के ग्रामीणों में पुलिस की ढुल मूल कार्यवाही की लेकर रोष देखने को मिला। कथीत धर्मांतरण गतिविधि के विरोध में आज शनिवार को नारायणपुर जिले के बखरूपारा स्थित बाजार स्थल में सर्व समाज द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।सर्व समाज के प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने धरना में शामिल होकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर दोषीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बीते 9 जून 2026 को ग्राम भरंडा में अवैध धर्मांतरण गतिविधियों तथा जनजातीय आस्था एवं परंपराओं के कथित अपमान तथा ग्रामीणों को इलाज के नाम से प्रलोभन तथा लालच देकर धर्मांतरित करने की शिकायत ग्राम वासियों द्वारा भरंडा थाने मे की गई थी किंतु शिकायत के कई दिन बीत जाने के जाने बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ,इससे जनजातीय समाज के लोगों में काफी रोष और नाराजगी देखा गया। क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियां वर्षों से चली आ रही है जिससे आदिवासियों की संस्कृति उनकी रूढ़िवादी प्रथम उनकी परंपरा को काफी चोट पहुंच रही है, ईसाईयों द्वारा आदिवासी आस्था,परंपराओं,विश्वास, देवी देवता, देव गुड़ी पर कुठाराघात आदिवासी समाज बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।
विगत वर्षों में भी कथित पास्टर और उनके समर्थकों द्वारा नक्सलियों के आड़ में आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, देवी- देवता, आंगा देव, देव गुड़ी, में तोड़ फोड़ की घटना कर चुके हैं । जिससे क्षेत्र में बार बार तनाव का माहौल निर्मित होता है इसी का परिणाम स्वरूप एडका के गोर्रा में कथित धर्मावलम्बियों द्वारा आदिवासियों के साथ जम कर मारपीट की गईं थी जिससे नारायणपुर जैसे शांत क्षेत्र में विद्वेष और जहर घोलने का काम किया। लोगों का कहना है प्रशासन ग्रामीणों की मांगों पर गौर करे वरना उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन