तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : जादू-टोना के संदेह पर महिला की हत्या मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए नारायणपुर पुलिस ने पांचों आरोपी गिरफ्तार
Ten Singh Thakur
Fri, Jan 2, 2026
जादू-टोना के संदेह पर महिला की हत्या मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए नारायणपुर पुलिस ने पांचों आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम इरपानार में जादू-टोना (टोनही) के संदेह में महिला की दिनांक 30.12.2025 को हुई थी। थाना सोनपुर अपराध क्रमांक 12/2025 मे पुलिस ने किया कार्यवाही। थाना सोनपुर में BNS की धारा 103, 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध
आज दिनांक 02-01-2026 को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए नारायणपुर पुलिस ने दिनांक 30-12-2025 को जादू-टोना के संदेह पर श्रीमती शेली बाई मेटामी हत्या मामले में मुख्य आरोपी सहित पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विदित हो कि दिनांक 30.12.2025 को सायं लगभग 19:00 बजे, पत्नी श्रीमती शेली बाई मेटामी, पति श्री लक्ष्मण मेटामी, उम्र 48 वर्ष, को मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे एवं साथियों के द्वारा मृतका के घर में जबरन प्रवेश कर लकड़ी के डंडे एवं फरसा के बेंट से सिर एवं शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें पहुंचाकर हत्या कर दिया गया था। उक्त घटना के संबंध में थाना सोनपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-103, 191(1), 351 (2) एवं 25. आयुध अधिनियम के अंतर्गत अपराध क्रमांक 12/2025 पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम -
01. पंण्डीराम वडडे पिता स्व आयतुराम उम्र 42 वर्ष साकिन ईरपानार थाना सोनपुर जिला नारायणपुर छ.ग.02. सुक्कु वडडे उर्फ मंगतु पिता सोनु वडडे उम्र 35 वर्ष साकिन ईरपानार थाना सोनपुर जिला नारायणपुर03. संतु ध्रुवा उर्फ बोड़से पिता स्व ईरपाराम उम्र 21 वर्ष साकिन ईरपानार थाना सोनपुर जिला नारायणपुर04. नरसिह वडडे पिता सोनु वडडे उम्र 28 वर्ष साकिन ईरपानार थाना सोनपुर जिला नारायणपुर05. राजेश वडडे उर्फ बाण्डा पिता सोनु वडडे उम्र 24 वर्ष सभी साकिन ईरपानार थाना सोनपुर जिला नारायणपुर
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन