Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी

समर्पित संस्था द्वारा गरांजी रसेटी में एक दिवसीय छात्र - छात्राओं को बैंकिंग एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव कि दी गयी जानकारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता है ज्ञानेश्वरी, छात्राओं से किया संवाद

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे, क्षेत्र के आदिवासी,किसान, जवान,युवा अपने अधिकार के लिये रोड पर उतरने के लिये मजबूर न करें-नरेन्द्र नाग

रावघाट खदान का जहर : लाल मलबे से खेती बर्बाद, ग्रामीण जहरीला पानी पीने को मजबूर - नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

नारायणपुर । रावघाट खदान क्षेत्र में बीएसपी माइंस प्रबंधन की लापरवाही और मनमानी अब सीधे तौर पर आदिवासी किसानों के जीवन और आजीविका पर हमला बन चुकी है। खदान से निकल रहे लाल मलबे और दूषित पानी ने खेतों को बर्बाद कर दिया है, वहीं जल स्रोत भी पूरी तरह प्रदूषित हो चुके हैं। अंजरेल गांव के कम से कम 15 किसानों के खेतों में लाल पानी और मलबा भर जाने से पूरी फसल चौपट हो गई है। हालात इतने भयावह हैं कि स्थानीय आदिवासी किसान उसी गंदे और जहरीले पानी को पीने को मजबूर हैं, लेकिन बीएसपी माइंस प्रशासन आंख मूंदे बैठा है सीएसआर राशी का कागजो मे विकास नही चलेगा।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने इस मुद्दे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीएसपी माइंस बिना किसी व्यवस्था के जबरदस्ती खनन कर रही है। न सड़क की सुविधा दी जा रही है, न स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार, न स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई चिंता। 20 गाँव तो सीधे प्रभावित हैं, लेकिन आसपास के अन्य क्षेत्रों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि करोड़ों रुपये की रॉयल्टी आखिर किसकी जेब में जा रही है? जब गरीबों को साफ पीने का पानी तक नसीब नहीं, किसानों की खेती बर्बाद हो रही है, तो ऐसे विकास का क्या मतलब? यह विकास नहीं, विनाश है। बीएसपी प्रबंधन सत्ता पक्ष की गुलामी कर रहा है और कागजों में विकास दिखाया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी ने सरकार और बीएसपी प्रबंधन से मांग की है कि -

1. प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए

2. दूषित जल स्रोतों की सफाई और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था की जाए

3. खदान से निकलने वाले मलबे और पानी के लिए स्थायी प्रबंधन किया जाए

4. स्थानीय युवाओं को रोजगार और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाए

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी किसानों और आदिवासी समाज के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन