Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी

समर्पित संस्था द्वारा गरांजी रसेटी में एक दिवसीय छात्र - छात्राओं को बैंकिंग एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव कि दी गयी जानकारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता है ज्ञानेश्वरी, छात्राओं से किया संवाद

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

नारायणपुर से डोंगर कि खस्ताहाल सडक निमार्ण कार्य के लिये मालक परिवहन संघ के नवीन पदाधिकारी, डोंगर समिति, निको कम्पनी PWD विभाग और जनपद सदस्य कि बैठक*

नारायणपुर -दिनांक 5.08.2026 को धौडाई से छोटेडोंगर आने वाले मुख्य मार्ग का निरीक्षण करने हेतु लोक निर्माण विभाग (PWD) के ईई/संबंधित अधिकारी को बुलाया गया। उक्त मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने तथा भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण आम जनता को आवागमन में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

सड़क मार्ग की वास्तविक स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारी को स्थल निरीक्षण हेतु आमंत्रित किया गया है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

साथ ही छोटेडोंगर में स्थित निको कंपनी कार्यालय में निको कंपनी के जीएम, प्रबंधन, ट्रक यूनियन समिति के अध्यक्ष एवं छोटेडोंगर के मां दंतेश्वरी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी भी उपस्थित रहे।

बैठक में अमदाई खदान क्षेत्र में लोडिंग के दौरान ट्रकों के अव्यवस्थित रूप से दोनों ओर सड़क पर खड़े रहने की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी द्वारा ट्रकों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अव्यवस्थित तरीके से खड़े ट्रकों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है, इसलिए सभी वाहनों का निर्धारित स्थान एवं सही दिशा में खड़ा होना अनिवार्य है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी ट्रक निर्धारित स्थान एवं सही दिशा (लेफ्ट साइड) में व्यवस्थित रूप से खड़े किए जाएंगे। यदि कोई ट्रक चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए गलत साइड में वाहन खड़ा करता है, तो संबंधित वाहन को एक सप्ताह तक लोडिंग नहीं दिया जायेगा।

यह निर्णय निको कंपनी प्रबंधन, ट्रक यूनियन समिति एवं बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया। सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया गया।अवलोकन कर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारी को स्थल निरीक्षण हेतु आमंत्रित किया गया है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन