Fri 07 Aug 2026

ब्रेकिंग

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी

समर्पित संस्था द्वारा गरांजी रसेटी में एक दिवसीय छात्र - छात्राओं को बैंकिंग एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव कि दी गयी जानकारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता है ज्ञानेश्वरी, छात्राओं से किया संवाद

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर -शिक्षा विभाग नारायणपुर में संलग्नीकरण समाप्त होने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किए गये।

नारायणपुर, दिनांक: 06 अगस्त 2026*

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला परिषद नारायणपुर ने शिक्षा विभाग में संलग्नीकरण (अटैचमेंट) समाप्त किए जाने के बावजूद अनेक शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा आज तक अपने मूल विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण नहीं करने तथा विभागीय आदेशों की अवहेलना किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।*

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संलग्नीकरण समाप्त करने हेतु क्रमांक **एम.आई.एस./एन-123/445, नवा रायपुर, दिनांक 25.06.2026** तथा क्रमांक **एसटी/आर/संलग्नीकरण/812, नवा रायपुर, दिनांक 15.07.2026** के माध्यम से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि लंबे समय से विभिन्न कार्यालयों एवं अन्य संस्थानों में संलग्न सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तत्काल उनके मूल विद्यालयों/कार्यालयों में वापस भेजा जाए।

किन्तु आरोप है कि जिला नारायणपुर में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा केवल औपचारिक रूप से संलग्नीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की गई, जबकि वास्तविकता यह है कि अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी आज भी पूर्ववत संलग्न स्थानों अथवा कार्यालयों में कार्य कर रहे हैं। यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ कर्मचारियों के मूल विद्यालयों के नाम तक बदल दिए गए, जिससे संदेह उत्पन्न होता है कि इस प्रक्रिया में अनियमितता एवं पक्षपात हुआ है।

साथ ही यह भी आरोप है कि कुछ प्रभावशाली कर्मचारियों को जानबूझकर कार्यमुक्त नहीं किया गया तथा विभागीय आदेशों का समान रूप से पालन नहीं कराया गया।

पार्टी ने मांग की है कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शासन के आदेशानुसार अपने मूल विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करना था, उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कर मूल संस्था में भेजा जाए। साथ ही संलग्नीकरण समाप्ति के बाद सभी कर्मचारियों द्वारा मूल संस्था में कार्यभार ग्रहण किए जाने का प्रतिवेदन प्राप्त कर उसकी निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला परिषद नारायणपुर ने चेतावनी दी है कि यदि शासन के आदेशों का समान रूप से पालन नहीं कराया गया और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन