तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट कांकेर : सेवानिवृत्त एवं मृत शिक्षकों के पेंशन अदायगी आदेश एवं सम्मान समारोह आयोजित
Ten Singh Thakur
Sun, Jan 11, 2026
सेवानिवृत्त एवं मृत शिक्षकों के पेंशन अदायगी आदेश एवं सम्मान समारोह आयोजित
कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में पहली बार एवं.बी.संवर्ग के शिक्षकों का पीपीओ जारी ।खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की त्वरित पहल का सभी शिक्षक संगठनों ने किया स्वागत । पखांजूर - खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोयलीबेड़ा द्वारा विकासखण्ड के सेवानिवृत्त एवं मृत शिक्षकों के पेंशन अदायगी आदेश वितरण हेतु सम्मान समारोह बी.आर.सी.कार्यालय पखांजूर में आयोजित किया गया।इस दौरान इन्हें शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।समारोह में संबोधित करते हुए बीईओ कोयलीबेड़ा देवकुमार शील ने बताया कि विकासखण्ड के सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीमती टिकामा नेताम,सुधांशु हालदार एवं मृत शिक्षकों राखी साहा, राजेंद्र साहू, वीर सिंह दुग्गे,दिनेश खड़हे, सुषमा मंडावी,दयाराम दर्रों,बल्दूराम मंडावी,पंकज साहा,बेदूलाल पटेल, रितेश नेताम,विमल मंडल,केशलाल कौशल, संतोष कोमा,मुनेश जैन के परिजनों को पेंशन अदायगी आदेश जारी किया गया।उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए एल.बी. संवर्ग की ओर से भोला प्रसाद ठाकुर ने कहा कि कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि जब खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की विशेष सक्रियता से एल.बी. संवर्ग के 13 कर्मचारियों का पेंशन अदायगी आदेश एक साथ प्रदाय किया जा रहा है। उपस्थित समस्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में पीपीओ एवं पेंशन जारी करने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी एवं शाखा लिपिक कौशल नेताम को धन्यवाद ज्ञापित किया।सभा को संतोष जायसवाल,बलविंदर कौर,गणेश दास,विनोद पाठक,लालमन पटेल, हरिश्चंद्र नेताम ने भी संबोधित किया।
इस दौरान विकासखंड कोयलीबेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार शील, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी अमिताभ सरकार, मंडल संयोजक शोप सिंग नेताम एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न संगठनों से
संतोष जायसवाल, भोला प्रसाद ठाकुर, विनोद पाठक ,बलविंदर कौर, गणेश दास, हरिश्चंद्र नेताम ,लालमन पटेल वरुण कीर्तनीया, परिमल राय, कृष्णेन्दु आईच, गुरूदास बैनर्जी, परमानंद मांडवी, होरीलाल साहू, अशोक उर्वासा, नवीन कुंडू, अरुण रावटे, गोपाल सरकार, गोविंदा बघेल, कौशल नेताम( पेंशन शाखा लिपिक) सहित सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शेवाकाल के दौरान असामयिक निधन हुए शिक्षकों के परिजन उपस्थिति थे।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन