Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : सुकमा में प्रशासन को खुली चुनौती: अवैध धान रोकने लगे चेक पोस्ट को अज्ञात लोगों ने लगाई आग

सुकमा में प्रशासन को खुली चुनौती: अवैध धान रोकने लगे चेक पोस्ट को अज्ञात लोगों ने लगाई आग

आज सुबह सुकमा जिले की तहसील तोंगपाल अंतर्गत ग्राम पंचायत चिंतलनार में उस समय सनसनी फैल गई है , जब जिला प्रशासन द्वारा उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ में हो रहे अवैध धान परिवहन को रोकने हेतु लगाए गए चेक पोस्ट नाका को रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह चेक पोस्ट नाका ओडिशा सीमा ओर से लागे गांव कमरपाली, मुंडगुडा, चिरकोपा से सटे क्षेत्र में रातों-रात अवैध धान परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे आग लगाकर शासन-प्रशासन को खुली चुनौती और धमकी देने जैसा कृत्य किया है। घटना में चेक पोस्ट पर मौजूद कर्मचारीयों पर भी सवाल उठाता नज़र आ रहा है, शासकीय सामग्री को नुकसान पहुंचा है, या नहीं । यह मामला न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान का है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध धान परिवहन का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जिस पर कार्रवाई होने से बौखलाए तत्वों ने यह हरकत की है। घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।यह घटना सिर्फ आगजनी नहीं, बल्कि सुकमा जिले में शासन–प्रशासन को दी गई खुली चुनौती है। अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए लगाए गए चेक पोस्ट नाका को ईरात में जलाना यह दर्शाता है कि अवैध कारोबारियों के हौसले कितने बुलंद हो चुके हैं। यदि इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि दोषियों की पहचान कर उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने लाए और पूरे अवैध धान नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार करे।

प्रमोद कुमार नाग

ब्यूरो चीफ सुकमा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन