अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : बालिका दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं हेतु कार्यक्रम का आयोजन नारायणपुर।
Ten Singh Thakur
Thu, Jan 15, 2026
बालिका दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं हेतु कार्यक्रम का आयोजन
नारायणपुर।
जिला नारायणपुर अंतर्गत माध्यमिक शाला कुम्हारपारा एवं मुरियापारा में बालिका दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर बालिकाओं के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रेरक संवाद, जागरूकता सत्र, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि बालिकाएँ समाज की मजबूत नींव हैं और उनके सशक्तिकरण से ही परिवार, समाज एवं देश का विकास संभव है। मिशन शक्ति के माध्यम से शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। अंत में बालिकाओं को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन