अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : कांकेर पुलिस की नई पहल मेले में बच्चों को दिया जा रहा है सुरक्षा कार्ड*
Ten Singh Thakur
Mon, Jan 5, 2026
जिला-कांकेर (छ. ग.)
दिनांक- 04.01.2026
कांकेर पुलिस की नई पहल मेले में बच्चों को दिया जा रहा है सुरक्षा कार्ड*
श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्री माल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन, श्री दिनेश सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के परवेक्षण में सुश्री प्रतिभा लहरे, उप पुलिस अधीक्षक(नोडल अधिकारी) एवं महिला रक्षा टीम कांकेर द्वारा दिनांक 04.01.2026 को कांकेर मेले अवसर पर छोटे बच्चों के सुरक्षा के लिए परिचय पत्र *सुरक्षा कार्ड* जारी किया गया जिसमे पुलिस बल द्वारा बच्चे का नाम, पालक का नाम व पालक का मोबाइल नम्बर लिखकर बच्चों के जेब में रखा जा रहा जिससे अगर कोई भी बच्चा मेले में खो जाता है तो उस टोकन में लिखे नम्बर के माध्यम से उसके पालक से संपर्क कर बच्चे को पालक तक पहुंचने में आसान हो सके. इस पहल से लोग बहुत ख़ुश है व बच्चे पुलिस के पास आने से पहले ही अपने पालक को मिल जा रहे और पालक भी अपने बच्चों को लेकर अपने से सुरक्षा कार्ड लगवाने पुलिस के पास आ रहे है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन