अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : बाढ़ से बचाव परिदृश्य पर मॉक ड्रिल को लेकर जिला कार्यालय में हुई बैठक*
Ten Singh Thakur
Thu, Jan 8, 2026
*बाढ़ से बचाव परिदृश्य पर मॉक ड्रिल को लेकर जिला कार्यालय में हुई बैठक*
*कोण्डागांव, 08 जनवरी 2025/* जिला कोण्डागांव में बाढ़ से बचाव परिदृश्य पर मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान 09 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे, स्थान ग्राम पंचायत बम्हनी में बाढ़ परिदृश्य पर मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पुलिस विभाग, नगर सेना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त परिस्थिति में विभागीय दायित्वों एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एनडीआरएफ के अधिकारीगण, संयुक्त कलेक्टर श्री वहीदुर्रहमान, डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा सहित संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व, एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोण्डागांव के संयुक्त तत्वावधान में यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अभ्यास के दौरान शांति बनाये रखने और इस मॉक ड्रिल को सफल बनाने में आवश्यक सहयोग की अपील की गई है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन