Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को मर्दापाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

*दिनांक 29/12/2025*

*थाना मर्दापाल जिला कोण्डगांव*

* नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को मर्दापाल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

* विगत 02 माह से भगा कर ले गया था तमिलनाडु।

* 01 आरोपी को तमिलनाड़ू से किया गया गिरफ्तार।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.10.2025 को प्रार्थी थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका नाबालिक बहन उम्र 16 वर्ष 02 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। प्रार्थी क रिपोर्ट पर थाना मर्दापाल में गुम इंसान क्रमांक 10/2025, तथा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 23/2025 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा (IPS) के द्वारा तत्काल नाबालिक के संबंध में पता साजी हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। जिसके पश्चात श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री सतीश भार्गव के परवेक्षण में गुम नाबालिक का पता तलाश प्रारंभ किया गया। तभी इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों एवं पूछताछ के दौरान जानकारी प्राप्त हुआ कि अंतिम बार गुम नाबालिक को संदेही निलन कोर्राम पिता लच्छमन कोर्राम जाति मुरिया उम्र 18 वर्ष 05 माह साकिन पदेली डोंगरीपारा थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव के साथ देखा गया है। जिस पर सायबर सेल के माध्यम से संदेही के संबद्ध में जानकारी प्राप्त किया गया, जिसका लोकेशन तमिलनाडु के मीकानैकेनेपट्टी-एम कलाथुर रोड में होना पाया गया। जिस पर थाना मर्दापाल से टीम गठित कर रवाना किया गया, एवं गुम अपहृता को मौके पर से दस्तयाब कर पूछताछ किया गया, जिसने बताया कि शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर नीलन कोर्राम उसे लेकर आया है, और उसके इच्छा के विरुद्ध नाबालिक जानते हुए शारीरिक संबंध बनाया है। जिससे मौके पर आरोपी निलन कोर्राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर आज दिनांक 29.12.2025 को माननीय अपर सत्र न्यायधीश एफटीएससी पॉक्सो न्यायालय कोण्डागांव मे पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना मर्दापाल से निरीक्षक राजकुमार सोरी, सउनि नरेश कुमार साहू, प्र.आर. 229 सन्तराम नायक, महिला प्रधान आरक्षक 07 सुनिता उईके, आरक्षक 964 समीर नेताम, आरक्षक 730 तोषण कश्यप, का गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान रहा है।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन