Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : देवांगन समाज जिला नारायणपुर के द्वारा बसंत पंचमी पर भव्य रैली के साथ कुल देवी माता परमेश्वरी जयंती को मनाया गया

*देवांगन समाज जिला नारायणपुर द्वारा बसंत पंचमी पर भव्य रैली के साथ कुल देवी माता परमेश्वरी की जयंती को मनाया गया*

परमेश्वरी जयंती को प्रतिवर्ष की भांति सर्व देवांगन समाज जिला नारायणपुर के द्वारा बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है,इस वर्ष भी दिनांक 23 जनवरी को बसंत पंचमी, एवं माता सरस्वती पूजा के दिन माता परमेश्वरी जयंती को बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया , जिसकी तैयारी देवांगन समाज के समाज प्रमुखों के द्वारा देवांगन समाज के सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसके कारण इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कमी न रह जाए।

*समाज के द्वारा नगर भ्रमण और पूजा अर्चना के पश्चात समाज के कार्यक्रम में बुजुर्गों और बच्चों का सम्मान किया गया*

देवांगन समाज के द्वारा परमेश्वरी जयंती के उपलक्ष्य में समाज के सभी सदस्यों सैकड़ों की संख्या में नगर भ्रमण जिला नारायणपुर के मुख्य मार्गो से लेकर चौक चौराहों से होते हुए, गाना बजाना करते हुए माता परमेश्वरी का भजन कीर्तन कर जयकारा का नारा लगाते हुए, समाज के बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी अपने कुल की देवी के प्रति समर्पण भावना रखते हुए समाज की एकता और अखंडता का परिचय देते हुए एक स्वर और एक गान में माता की शोभा यात्रा में शामिल हुए।

माता परमेश्वरी की शोभा यात्रा उपरांत समाज के प्रमुखों के द्वारा उद्बोधन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें समाज के प्रमुखों के द्वारा समाज को कैसे जोड़े रखना, और समाज के प्रति निः स्वार्थ होकर अपने जीवन यापन करते हुए भी समाज के साथ क़दम से क़दम मिलाकर चलना, समाज को समय समय पर आज की आधुनिक दुनियां के बदलाव के साथ साथ समाज की रीति रिवाजों और संस्कृति परंपरा को जिन्दा रखने के लिए, समाज में समय समय पर युवा पीढ़ियों को जागरूक करना, और अपने समाज के प्रति समर्पण भावना रखकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए जितना हो सके तन मन धन से समाज की सेवा करना। समाज के बुजुर्गो के द्वारा समाज के सभी सदस्यों को अपने उद्धबोधन में समाज के सभी सदस्यों, बच्चे,युवा वर्ग सभी को समझाइश देते हुए, उक्त कार्यक्रम आयोजन किया गया।

आज की आधुनिक दुनियां में समाज के रीति रिवाजों परंपराओं को जिंदा रखने के लिए आने वाली पीढ़ियों को अपने समाज के देवी देवताओं का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। किसी भी परिवार को चलाने के लिए एक परिवार का संगठन में रहना जितना जरूरी है, वैसे ही समाज को जोड़े रखना रीति रिवाजों परंपराओं को जिंदा रखने के लिए समाज के एक एक सदस्यों को संगठन में रहना बेहद जरूरी है, और समाज के प्रति निः स्वार्थ होकर कार्य करना, यही हर समाज अपने सभी समाजों के सदस्यों को एकत्र रहकर संगठन में जुड़े रहना सिखाता हैं, जिससे समय समय पर होने वाले विकट परिस्थिति में भी समाज एकत्र और संगठन में रहे, ताकि कोई भी बाहरी षड्यंत्रकारियों के द्वारा समाज को कमजोर करने और अपने लाभों के लिए उपयोग न कर सके।

*देवांगन समाज की रैली को कांग्रेस पार्टी के द्वारा सम्मान के रूप में स्वल्पाहार करवाया गया*

विशाल रैली देवांगन समाज को कांग्रेस पार्टी के द्वारा कांग्रेस भवन के सामने सम्मान पूर्वक स्वल्पाहार करवाया गया, और देवांगन समाज के सभी सदस्यों को माता परमेश्वरी जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

*कार्यक्रम के अंतिम में बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के बाद बुजुर्गों का सम्मान और आशीर्वाद लेकर पढ़ाई, कला के क्षेत्र में जो बच्चे अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए है, उनको समाज के द्वारा सम्मान और पुरुस्कृत किया जाता है, जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हो सके और अपने अपने कार्य और पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति कर सके। यही समाज का मुख्य उद्देश्य है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन