Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

: कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में अबूझमाड़ मैराथन के तैयारियों के संबंध में समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित

तेन सिंह ठाकुर कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में अबूझमाड़ मैराथन के तैयारियों के संबंध में समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित   अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आफलाईन पंजीयन 01 मार्च तक   नारायणपुर, 25 फरवरी 2025// कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2025 के आयोजन संबंधी समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक लेकर सुझाव एवं सहायोग करने की अपील किया गया है। कलेक्टर ममगाईं ने जिले में मैराथन के सफल आयोजन हेतु समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों से सुझाव मांगी गई। उन्होंने अपने अपने सुझाव देते हुए सहभागिता निभाने की जानकारी दी गई। उन्होंनेे अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन हेतु कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल एवं साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, प्रशस्ति पत्र, मेडल और सड़क मरम्मत संबंधी कार्यों की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के पंजीयन, भोजन, रूकने की व्यवस्था आदि की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले अतिथियों एवं प्रतिभागियों को सभी सुविधा समय पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी सहायता हेुत टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। आयोजन स्थल परेड ग्राउंड नारायणपुर से 2 मार्च को मैराथन दौड़ प्रातः 05.30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। मैराथन की दूरी हॉफ मैराथन 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर को आयोजन किया जाएगा। ओपन हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 किलोमीटर, ओपन जिला हॉफ मैराथन महिला एवं पुरूष 21 किलोमीटर, दौड़ ओपन महिला एवं पुरुष 10 किलोमीटर और ओपन दौड़ महिला 5 किलोमीटर का आयोजन किया जाएगा। पुरस्कार की कुल राशि 15 लाख 84 हजार रुपये विजेता प्रतिभागियों को दिया जाएगा। ओपन हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 किलोमीटर - प्रथम पुरस्कार 1,50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1,00,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 75,000 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 50,000 रुपये, पंचम् पुरस्कार 50,000 रुपये एवं छठवाँ से दसवाँ पुरस्कार तक 10-10 हजार रुपये की मान से पुरूष वर्ग की राशि 4,75,000 रुपये एवं महिला वर्ग हेतु 4,75,000 रुपये की राशि प्रदाय किए जायेंगे। ओपन जिला हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 किलोमीटर - प्रथम पुरस्कार 1,00,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 50,000 रुपये एवं चतुर्थ पुरस्कार 10,000 रुपये, पंचम् पुरस्कार 10,000 रुपये और छठवाँ से दसवों पुरस्कार तक 05-05 हजार रुपये की राशि पुरूष वर्ग को 2,70,000 रुपये एवं महिला वर्ग को 2,70,000 रुपये की राशि प्रदाय किया जाएगा। दौड़ ओपन महिला एवं पुरुष 10 किलोमीटर - प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 8,000 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 1,000 रुपये एवं पंचम् पुरस्कार 1,000 रुपये की मान से पुरूष वर्ग को 35,000 रुपये एवं महिला वर्ग 35,000 रुपये दिए जायेंगे। दौड़ ओपन महिला 05 किलोमीटर - प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 1,000 रुपये एवं पंचम् पुरस्कार 1,000 रुपये, की मान से महिला वर्ग को कुल 24,000 रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदाय किया जाएगा। बैठक में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, गौतम एस गोलछा, नरेन्द्र मेश्राम, पंकज जैन, पत्रकारगण, जिला पंचायत के सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, डिप्टी कलेक्टर सुमीत गर्ग, रक्षित निरीक्षक मोहसिन खान सहित विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन