तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : एनएच-63 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर में लगी आग, चालक की जलकर दर्दनाक मौत
Ten Singh Thakur
Wed, Jan 7, 2026
एनएच-63 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर में लगी आग, चालक की जलकर दर्दनाक मौत
बीजापुर जिले के गदामअली चौक, नयापार मींगाचल के पास एनएच-63 पर मंगलवार देर रात एक भयावह सड़क हादसा हो गया। रायपुर पासिंग ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई।हादसे में ट्रेलर चालक पारस यादव की आग में झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर माल लोड कर हैदराबाद की ओर जा रहा था। यह दर्दनाक हादसा 6 जनवरी की रात का है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन