Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

: अस्पताल फायर मैन से लेकर अस्पताल स्टाफ ने लगाई जी जान, बड़ी दुर्घटना टली

      तेन सिंह ठाकुर जगदलपुर गर्भवती महिला को लेकर आ रही 108 एम्बुलेंस में लगी आग, सूझबूझ से बची महिला की जान   [video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/VID-20250826-WA0279.mp4"][/video] अस्पताल फायर मैन से लेकर अस्पताल स्टाफ ने लगाई जी जान, बड़ी दुर्घटना टली   जगदलपुर, मेडिकल कालेज डिमरापाल के पोर्च से 100 मीटर पहले गर्भवती महिला को लेकर आ रही 108 एम्बुलेंस में अचानक से आग लग गई, इस घटना के तत्काल बाद एम्बुलेंस चालक व सहकर्मी ने सूझबूझ से पहले गर्भवती महिला को बाहर निकाला, उसे गर्भवती वार्ड भिजवाने के बाद आग को बुझाने में जुट गए, वही अस्पताल के कर्मचारियों से लेकर अन्य स्टाफ ने घंटो की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, मामले के बारे में बताया गया की आसना में रहने वाली गर्भवती महिला को लेबर दर्द होने पर उसे 108 की मदद से मेकाज लेकर आ रहे थे, एम्बुलेंस जैसे ही मेकाज के गेट को पार करके पोर्च पहुँचने ही वाली थी कि अचानक से आग लग गया, ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले एम्बुलेंस को वही रोक महिला को बाहर निकाला उसके बाद उसे वार्ड भिजवाने के बाद मदद की गुहार लगाई, इस दौरान अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों से लेकर फायर मैन, इलेक्ट्रिशियन कर्मचारी व आयुष्मान विभाग के कर्मचारी मौके पर आ पहुँचे, अस्पताल में लगे फायर पाईप को निकालने के साथ ही सिलेंडर को लेकर दौड़ पड़े, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, इस दौरान तक अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू भी शुरू से बचाव कार्य मे लगे हुए थे, तेज बारिश में भी अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने बिना देर किए आग को बुझाने में लगे हुए थे, जहाँ आग को बुझाया गया, आग पर काबू पाने के बाद अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू ने इस कार्य मे लगे सभी कर्मचारियों से हाथ मिलाते हुए उन्हें उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बधाई दी, साथ ही गायनिक वार्ड जाकर महिला के बारे मव पता किया गया, जहाँ बताया गया कि महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है, वही एक और डिलवरी होने की बात बताई जा रही है, जहाँ महिला ने दुसरा भी बालक को जन्म दिया, वही इस मामले को लेकर अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू का कहना था कि हमारे स्टाफ ने अस्पताल में लगे सभी सुरक्षा उपकरणों का सही समय पर उपयोग कर एक बड़ी घटना को होने से रोक दिया गया, जिसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र है, प्रघान सम्पादक तेन सिंह थक

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन