Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अंतागढ़ पुलिस की आबकारी कार्यवाही में 10 लाख से अधिक का अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के अंतर्गत जटलूर स्थित सीओबी द्वारा इलाके में निःशुल्क चिकित्सा का आयोजन

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ के सुदूर गांव में 38वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के अंतर्गत जटलूर स्थित सीओबी द्वारा इलाके में पहली बार निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह जनकल्याणकारी कार्यक्रम 38वीं वाहिनी के सेनानी श्री रोशन सिंह असवाल के निर्देशन तथा श्री अशोक कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (2IC) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।चिकित्सा शिविर में आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर के दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाइयाँ पूर्णतः निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर में डॉ. राहुल चौरसिया, चिकित्सा अधिकारी (एमओ) द्वारा ग्रामीणों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्र, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं अत्यंत सीमित हैं, में आईटीबीपी द्वारा पहली बार इस प्रकार का चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाना स्थानीय ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। ग्रामीणों ने आईटीबीपी की इस मानवीय एवं जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया।इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आईटीबीपी न केवल सुरक्षा दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहा है, बल्कि अति नक्सल प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ कर रहा है।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन