Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : वर्ष 2025 बस्तर रेंज के लिए ऐतिहासिक माओवादी विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता, 2026 के लिए पूर्ण शांति संकल्प

वर्ष 2025 बस्तर रेंज के लिए ऐतिहासिक माओवादी विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता, 2026 के लिए पूर्ण शांति का संकल्प

2025 बस्तर रेंज के लिए सुरक्षा, शांति, सेवा, न्याय और विकास के मोर्चे पर एक ऐतिहासिक और निर्णायक वर्ष रहा। सटीक खुफिया सूचना, प्रभावी क्षेत्र नियंत्रण और विभिन्न सुरक्षा बलों के मजबूत समन्वय से माओवादी गतिविधियों पर निर्णायक नियंत्रण स्थापित किया गया। माओवादी विरोधी अभियानों में शीर्ष नेतृत्व को भारी क्षति पहुँची, बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी हुई और कई वरिष्ठ माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का मार्ग चुना। इससे क्षेत्र में स्थायी शांति की मजबूत नींव तैयार हुई। सुरक्षा वातावरण में सुधार का सीधा असर विकास और जनकल्याण पर दिखाई दिया। सड़कों, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ और दूरदराज़ इलाकों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित की गई।

पुलिस–जन सहभागिता, संवाद और विश्वास आधारित दृष्टिकोण से सामाजिक समरसता को बल मिला, जिससे बस्तर भय और असुरक्षा के माहौल से निकलकर विश्वास और प्रगति की ओर अग्रसर हुआ। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा कि वर्ष 2025 की निर्णायक उपलब्धियों के आधार पर 2026 के लिए स्पष्ट संकल्प लिया गया है—शेष माओवादी नेटवर्क का पूर्ण उन्मूलन, स्थायी शांति की स्थापना और पुनर्वास नीति को मानवीय व समावेशी दृष्टिकोण से प्रभावी रूप से लागू करना। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि 2026 में सुरक्षा, विकास और विश्वास निर्माण को समान प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि बस्तर संघर्ष की पहचान से आगे बढ़कर शांति, विश्वास और समृद्धि का प्रतीक बन सके।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन