अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : दिव्यांग गुड्डू कोर्राम को मिली नई रफ्तार, कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल
Ten Singh Thakur
Wed, Feb 4, 2026
कलेक्टर जनदर्शन में संवेदनशील की मिसाल
दिव्यांग गुड्डू कोर्राम को मिली नई रफ्तार, कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल
कलेक्टर जनदर्शन एक बार फिर संवेदनशील एवं जनहितैषी प्रशासन का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। ग्राम करमरी निवासी दिव्यांग गुड्डू कोर्राम पिता सेबीराम कोर्राम को कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से तत्काल राहत एवं नई उम्मीद मिली।
कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में प्रस्तुत आवेदन पर गंभीरता और संवेदनशीलता दिखाते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके फलस्वरूप मौके पर ही गुड्डू कोर्राम को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।
ग्राम करमरी निवासी गुड्डू कोर्राम एक दुर्घटना में पेड़ से गिरने के कारण शारीरिक रूप से दिव्यांग हो गए थे। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले गुड्डू पूर्व में कृषि कार्य करते थे। शारीरिक असमर्थता के बावजूद उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति बनाए रखी, लेकिन आवागमन में कठिनाई के कारण उन्हें परिजनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।
बैटरी चलित ट्राईसाइकिल मिलने से अब गुड्डू कोर्राम को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। ट्राईसाइकिल पाकर उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता जैन ने गुड्डू कोर्राम को आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की जाएगी। त्वरित सहायता से अभिभूत गुड्डू कोर्राम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन