Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अंतागढ़ पुलिस की आबकारी कार्यवाही में 10 लाख से अधिक का अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल धनोरा के बच्चो को कराया गया थाना धनोरा का शैक्षिक भ्रमण।

स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल धनोरा के बच्चो को कराया गया थाना धनोरा का शैक्षिक भ्रमण।

➡️शिक्षक सहित बच्चो को दिया गया थाना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी।

➡️पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव पंकज चन्द्रा (भा०पु० से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरुण नेताम के मार्गदर्शन में दिनांक 31/01/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वर नाग थाना धनोरा द्वारा स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल धनोरा के बच्चों को थाना का भ्रमण कराया गया। बच्चों को सबसे पहले थाना प्रभारी कक्ष दिखाकर थाना प्रभारी के कर्तव्य के बारे में बताया गया साथ ही कक्ष में लगे मेप एवं वरिष्ठ अधिकारियों का नाम बोर्ड, सीसीटीवी कैमरा के बारे में जानकारी दिया गया। हेडमोहर्रिर कक्ष में हेडमोहर्रिर के कर्तव्य, रोजनामचा लेखन ,अन्य रिकॉर्ड और तख्तियों, VCNB, वायरलेस सेट के बारे में जानकारी दिया गया । आर्म्स कक्ष के आर्म्स-एम्यूनेशन, मालखाना में जप्त संपत्ति के बारे में बताया गया। CCTNS कक्ष में ऑनलाइन FIR तथा अन्य रिकॉर्ड का ऑनलाईन कार्यवाही के बारे में जानकारी दिया गया। थाना के महिला हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष तथा महिला/पुरुष बंदीगृह का भ्रमण कराया गया। थाना भ्रमण के दौरान बच्चे बहुत ही उत्साहित रहे। भ्रमण के बाद सभी बच्चों को यातायात नियम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, नवीन आपराधिक कानून, महिला अपराध, नशामुक्ति एवं विशेष तौर पर सायबर अपराध के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया तथा किसी प्रकार का साईबर फ्रॉड होने पर 1930 तथा अन्य अपराध घटित होने पर 100 व 112 डॉयल करने समझाईश दिया गया,सम्पूर्ण कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक/शिक्षिका तथा थाना धनोरा के थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन