Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर जिला में डीजल पेट्रोल कि किल्लत बरकरार,आम जनता, किसान,व्यापारी एवं ट्रक टिप्पर मालिक त्रस्त

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोंडागांव में बौद्ध महोत्सव में की कई बड़ी घोषणाएं, विकास कार्यों की रखी नींव

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोंडागांव में बौद्ध महोत्सव में की कई बड़ी घोषणाएं, विकास कार्यों की रखी नींव   मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कोंडागांव जिले के भोंगपाल में आयोजित बौद्ध महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।   मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो वादे किए थे, उन्हें ‘मोदी की गारंटी’ के तहत एक-एक कर पूरा किया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि सरकार गठन के दूसरे दिन ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति मिल गई थी और इनका निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। इसके साथ ही नक्सली प्रभावित क्षेत्रों और पीड़ित परिवारों के लिए 15,000 अतिरिक्त आवास तथा PVTG (विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूह) के लिए 32,000 आवासों की स्वीकृति प्राप्त की गई है। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की भी चर्चा की और बताया कि सुशासन तिहार के दौरान जब वे अचानक विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचे, तो उन्हें बहनों ने योजना से मिली आर्थिक सहायता के लाभ बताए – कोई सिलाई मशीन ले रही है, कोई बच्चों की पढ़ाई में उपयोग कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो पात्र महिलाएं अभी वंचित हैं, उन्हें भी जल्द लाभांवित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि 24 अप्रैल से राज्य में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाएं गांव में ही मिल रही हैं। फिलहाल ये केंद्र 1460 पंचायतों में कार्यरत हैं।नक्सलवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद का पूर्णतः खात्मा कर दिया जाएगा, जिससे बस्तर क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि कृषि, पशुपालन, पर्यटन, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कींदुधारू पशु प्रदान करने वाली नई योजना की शुरुआतसरकारी नौकरी में युवाओं को अवसर देने की बात, साथ ही 5000 शिक्षकों की जल्द भर्तीपलेना और परोदा नदियों पर उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण की घोषणाभोंगपाल बुद्ध महोत्सव के लिए 25 लाख रुपये की घोषणासांस्कृतिक दलों के लिए 1 करोड़ रुपये का प्रावधान – वेशभूषा, वाद्य यंत्र, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावाभोंगपाल को सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणामुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। प्रधान सम्पादक तेनसिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन