Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 347 करोड़ 16 लाख से अधिक के 358 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 347 करोड़ 16 लाख से अधिक के 358 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

नारायणपुर, 30 जनवरी 2026 // जिले के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से श्री विष्णु देव साय नारायणपुर जिले को आज करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री साय जिले में विभिन्न विभागों के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। जिले में कुल 358 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा, जिनकी लागात 347 करोड़ 16 लाख 03 हजार रुपये है।

जिले में 38 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जिनकी लागत 30 करोड़ 46 लाख रुपये है। जिसमें सड़क, पुल एवं पुलिया के 9 कार्य के लिए 9 करोड़ 64 लाख 14 हजार रुपये, स्कूल, आश्रम छात्रावास एवं जीर्णाेद्धार के 7 कार्य के लिए 2 करोड़ 89 लाख 19 हजार रुपये, पेयजल आपूर्ति के 10 कार्य के लिए 6 करोड़ 62 लाख 64 हजार रुपये, विद्युत विस्तार के 6 कार्य के लिए 4 करोड़ 88 लाख 55 हजार रुपये, अन्य 6 कार्य के लिए 6 करोड़ 41 लाख 48 हजार रुपये शामिल हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा 320 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिनकी लागत 316 करोड़ 70 लाख 03 हजार रुपये है। जिसमें सड़क, पुल एवं पुलिया के 85 कार्य के लिए 268 करोड़ 26 लाख 18 हजार रुपये, स्कूल भवन, आश्रम छात्रावास निर्माण एवं जीर्णाेद्धार के 76 कार्य लिए 10 करोड़ 24 लाख 32 हजार रुपये, पेयजल आपूर्ति के 43 कार्य के लिए 15 करोड़ 17 लाख 22 हजार रुपये, विद्युत विस्तार के 23 कार्य के लिए 9 करोड़ 97 लाख 45 हजार रुपये, अन्य 93 कार्य के लिए 13 करोड़ 04 लाख 82 हजार रुपये शामिल हैं। इन विकास कार्यों से जिले के दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, पेयजल, बिजली एवं बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन