तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट : सस्ती नहीं, मुफ्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
Ten Singh Thakur
Fri, Jan 9, 2026
सस्ती नहीं, मुफ्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देश को दिखा दिया है कि जनकल्याण ही सच्चा विकास है। जहाँ देश के कई राज्यों में बिजली के बढ़ते बिल आम जनता की चिंता बने हुए हैं, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार आम नागरिकों को सस्ती नहीं बल्कि मुफ्त बिजली की ओर ले जा रही है।राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के तहत।घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत,किसानों को मुफ्त बिजली,और गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है।वहीं किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इसका सीधा लाभ प्रदेश के लाखों परिवारों और अन्नदाताओं को मिल रहा है।
👉 मुफ्त बिजली = मजबूत किसान
👉 कम खर्च = खुशहाल परिवार
👉 ऊर्जा में आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़
विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से न केवल आम जनता का आर्थिक बोझ कम हुआ है, बल्कि कृषि उत्पादन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली मिलने से खेती की लागत घटी है और आय में सुधार हुआ है।सरकार का कहना है कि उसका उद्देश्य बिजली को मुनाफे का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाना है। इसी सोच के साथ राज्य में ऊर्जा उत्पादन और वितरण को मजबूत किया जा रहा है।जहाँ विकास का मतलब केवल योजनाओं की घोषणा नहीं, बल्कि उनका जमीनी लाभ आम नागरिक तक पहुँचाना है।इस पहल से न सिर्फ घरों का बजट संतुलित हुआ है, बल्कि किसानों की खेती आसान बनी है और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा मिली है।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आजरोशनी में भी आगे, राहत में भी आगे का उदाहरण बन रहा है।छत्तीसगढ़ चल पड़ा है उजाले की ओर, जहाँ बिजली बोझ नहीं, सुविधा है।
प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर
6264046084
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन