Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अबूझमाड़ क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी की विभिन्न सीओबी में योग कार्यक्रम आयोजित

अवैध धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक दिवसीय धरना,प्रदर्शन ।राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : जिला नारायणपुर के अजमत फरीदी को मिला बाल कलाकार के रूप में "बेस्ट चाइल्ड एक्टर अवॉर्ड"

नारायणपुर के अजमत फरीदी ने बढ़ाया जिले, बस्तर और छत्तीसगढ़ का मान*

“मोर छैया भुइयां पार्ट–3” में शानदार अभिनय पर मिला बेस्ट चाइल्ड एक्टर अवार्ड**

नारायणपुर 24 जनवरी 2026 /जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से निकलकर फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बाल कलाकार अजमत फरीदी ने एक बार फिर जिले, बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर छैया भुइयां पार्ट–3” में उत्कृष्ट अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही इस फिल्म को छत्तीसगढ़ फिल्म फेयर के अंतर्गत बेस्ट मूवी और मूवी ऑफ द ईयर का प्रतिष्ठित अवार्ड भी प्राप्त हुआ है।

अजमत फरीदी की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वे एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। उनके पिता समीर फरीदी, अबूझमाड़ क्षेत्र के ओरछा जनपद पंचायत में सहायक ग्रेड–3 के पद पर पदस्थ हैं, जबकि उनकी माता सफीना फरीदी बाल विकास विभाग में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों और माता-पिता की व्यस्त शासकीय जिम्मेदारियों के बावजूद परिवार ने अजमत के सपनों को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया।

माता-पिता की व्यस्तता को देखते हुए अजमत फरीदी की प्रतिभा को निखारने और उनके फिल्मी सफ़र को सहज बनाने में उनके दादा एस.बी. फरीदी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। एस.बी. फरीदी साहब पेशे से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और वे अक्सर अजमत को शूटिंग के लिए ले जाते हैं, साथ ही पूरी शूटिंग अवधि के दौरान उनकी देखभाल, अनुशासन और पढ़ाई का भी विशेष ध्यान रखते हैं। परिवार के इस मजबूत सहारे ने अजमत को आत्मविश्वास और स्थिरता दी है।

अजमत फरीदी वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं और पढ़ाई के साथ-साथ अपने अभिनय के सपनों को भी पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ संवार रहे हैं। यह उदाहरण दर्शाता है कि शिक्षा और कला दोनों एक साथ आगे बढ़ सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि अजमत फरीदी इससे पहले इंडिया गॉट टैलेंट जैसे राष्ट्रीय मंच पर मलखान टीम के साथ पहुंचकर नारायणपुर, बस्तर और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वहां पूरे देश में प्रथम स्थान भी हासिल कर चुके हैं। इस मंच पर उनकी प्रतिभा को शिल्पा शेट्टी और मशहूर सिंगर बादशाह जैसे दिग्गजों ने सराहा था। इसी पहचान के बाद उन्हें फिल्म “मोर छैया भुइयां पार्ट–3” में बाल कलाकार के रूप में अवसर मिला।

फिलहाल अजमत फरीदी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की अन्य फिल्मों में भी बाल कलाकार की महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं, जिनकी शूटिंग लगातार जारी है। कम उम्र में मिली यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती है।

अवार्ड मिलने के बाद नारायणपुर जिले में खुशी की लहर है। जिलेवासी अजमत फरीदी, उनके माता-पिता और दादा एस.बी. फरीदी साहब को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

निश्चित रूप से अजमत फरीदी की यह सफलता नारायणपुर ही नहीं, पूरे बस्तर और छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए प्रेरणा है—जो यह साबित करती है कि पारिवारिक सहयोग, शिक्षा और प्रतिभा के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन