Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

कांकेर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण विषयक का आयोजन

: जिले में अब तक 1 लाख 07 हजार 536.80 क्विंटल धान खरीदी की गई

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर जिले में अब तक 1 लाख 07 हजार 536.80 क्विंटल धान खरीदी की गई   17 उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव शुरू   अब तक 3 हजार क्विंटल धान का हुआ उठाव   नारायणपुर, 16 दिसम्बर 2024// जिले में कलेक्टर श्री बिपिन मांझी के निर्देशानुसार शासन की धान खरीदी नीतियों के अनुरूप किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 9 सहकारी समितियों के माध्यम से 17 उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के पंजीकृत 12 हजार 20 किसानों में से अब तक 2 हजार 439 किसानों से 1 लाख 7 हजार 536.80 क्विंटल धान खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव भी शुरू किया गया है। धान का अब तक उठाव 3 हजार क्विंटल किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी श्री एमडी अलाउद्दीन से मिली जानकारी अनुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी प्रभावित है, उन केंद्रों से धान के उठाव हेतु परिवहनकर्ता को 5 हजार 900 क्विंटल धान का उठाव के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि परिवहनकर्ता को तत्काल ट्रक लोडिंग के लिए निर्देशित किया गया है। आज माहका, बिंजली, बेनूर, गढ़बेंगाल और छोटेडोंगर उपार्जन केन्द्रों में गाड़ियां जा रही है। इसी प्रकार कस्टम मिलर्सों पार्श्व चावल उद्योग एव बरवटिया एग्रो इंडस्ट्रीज को डी.ओ. जारी किया गया है। जिसमें 5 उपार्जन केन्द्रों से 3 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन