Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

: त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-2025 निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-2025 निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी   नारायणपुर, 01 जनवरी 2025// छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग एतद् द्वारा प्रदेश की विकास खंडवार समस्त पंचायतों का त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-2025 कराये जाने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी कार्यक्रम का समय-अनुसूची संशोधन करते हुए 1 जनवरी 2025 के प्रतिनिर्देश से कार्यक्रम का समय-अनुसूची निर्धारित किया गया है। जिसमें 31 दिसम्बर 2024 मंगलवार से निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपतियां प्राप्त करना, 06 जनवरी 2025 सोमवार समय अपरान्ह 3 बजे तक दावे आपतियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय, 09 जनवरी गुरूवार को दावे आपतियों का निपटारे की अंतिम तारीख, 10 जनवरी शुक्रवार को प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 11 जनवरी शनिवार प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि, निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर दावे आपतियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख, 14 जनवरी मंगलवार तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी.डी.एफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना एवं अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना, 15 जनवरी बुधवार को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन