Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: कृषि विज्ञान केन्द्र के दो कृषको को मिला मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स 

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर  04 दिसम्बर 2024 // कृषि जागरण एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स 2024 का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रगतिशील कृषकों को प्रोत्साहन करने हेतु सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर के दो प्रगतिशील कृषक ग्राम बांगडोंगरी के श्री चौतू राम यादव एवं बेलगांव के श्री नीलकंठ नाग को मिलियनेयर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड्स 2024 से 3 दिसंबर को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर के तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग से दोनों किसान अपने-अपने परिस्थिति में समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर अपने आय के साधन को बढ़ाया है। श्री चौतू राम यादव खरीफ में धान के साथ देशी मुर्गी पालन करते थे जो वर्तमान में खरीफ के साथ रबी सीजन में चना, मटर, मक्का के साथ-साथ मछली पालन, गाय पालन, मुर्गी प्रजनन इकाई एवं केंचुआ खाद उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा रहे हैं और श्री नीलकंठ नाग खरीफ में धान एवं रबी में कैप्सिकम एवं अन्य सब्जी के साथ मछली सह बतख एवं मुर्गी पालन कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहे हैं। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 9424287547

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन