Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

: जिला पंचायत सीईओ ने किया ग्राम पंचायत सुलेंगा का निरीक्षण 

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जिला पंचायत सीईओ ने किया ग्राम पंचायत सुलेंगा का निरीक्षण   नारायणपुर, 18 जनवरी 2025// मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती आकांक्षा खलखो के द्वारा ग्राम पंचायत सुलेंगा (गुरिया) में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में चल रहे निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा के तहत् चल रहे 03 डबरी निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के 07 आवास निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहें है, जिसमें नियोजित मजदूरों की संख्या 100 है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर द्वारा मनरेगा के हितग्राही बिसरू, सोमारू के डबरी निर्माण का निरीक्षण किया गया, जिसमे कुल 35 मजदूर कार्य क्षेत्र में कार्य कर रहे थे, जिनके जाॅब कार्ड एवं मेट माप पंजी का भी अवलोकन किया गया । इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही अग्नीबाई, सुकालू, बोधाबाई, सुखदेव, घसिया, मानसिंह के आवास निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया । उक्त सभी निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिया गया है। साथ ही मनरेगा के जाॅब कार्ड को अद्यतन करने एवं कार्य स्थल में नागरिक सूचना पटल बनवाने के निर्देश दिये गये है। इस निरीक्षण में सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री पवन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नारायणपुर श्री लोकनाथ पटेल, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, श्री जितेन्द्र देवांगन, तकनीकी सहायक श्रीमती शक्ती तिवारी साथ ही ग्राम पंचायत स्तर के सरपंच श्री रमेश नाग, रोजगार सहायक सुश्री होलिका चालकी एवं मेट भी उपस्थित थे ।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन