: फिर से लौटने लगा अबूझमाड़ के बाजारों में रौनक
Fri, Nov 29, 2024
फिर से लौटने लगी है अबूझमाड़ ke बाजारों में रौनकनक्सल भय से अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम गारपा के वर्षाें से बंद पड़ी बाजार जो नारायणपुर पुलिस के अथक प्रयासो एवं ग्रामीणों के मांग पर दिनांक 28.11.2024 से पुनः प्रारंभ हुई।
गारपा में बाजार लगने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने मिला। अबूझ
माड़ क्षेत्र में पुनः प्रारंभ हो रही है हाट-बाजार मड़ई-मेला की परम्परजिला
मुख्यालय नारायणपुर से ग्राम गारपा तक प्रतिदिन चल रही यात्री बस एवं निजी गाड़िया।
‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजनाओ/परियोजनाओं का समग्र हो रहा है विस्तार ।
अबूझमाड़ ग्राम गारपा एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर नारायणपुर पुलिस के प्रयासों से गारपा आज दिनांक 28.11.2024 दिन गुरूवार से साप्ताहिक बाजार लगना प्रारंभ हुआ है। अब क्षेत्र के ग्रामीणों को दैनिक उपयोगी सामाग्री के लिए जिला मुख्यालय नारायणपुर या कही अन्यंत्र दूर जाना नहीं पड़ेगा समय की भी बचत होगी और आसानी से ग्राम गारपा के साप्ताहिक बाजार में जरूरत के सभी सामान मिल जायेगी।
कई वर्ष पूर्व ग्राम गारपा में बाजार लगता था किन्तु नक्सलियों द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों व व्यापारियों को डरा धमकाकर गारपा बाजार बंद करवा दिया गया था। जहॉ पर पुनः बाजार लगना प्रारंभ हुआ है। अब आदिवासी परम्परा के अनुसार हाट-बाजार, मड़ई-मेला माड़ क्षेत्र में पुनः प्रारंभ होगी अब लोगों के चेहरों में खुशियां देखने मिल रही है।
ग्राम गारपा में पुलिस जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प स्थापित होने के पश्चात नारायणपुर जिला प्रशासन एवं नारायणपुर पुलिस के प्रयासों से जल्द ही रोड निर्माण कराया गया और कोण्डागांव-नारायणपुर को सोनपुर होते हुए सितरम तक जोड़ने वाली प्राचीन सड़क जो नक्सलवाद प्रकोप से 30 साल मे बंद पड़ी थी जिसमें बस सुविधाए प्रारंभ हुई है क्षेत्र के ग्रामीण अब जिला मुख्यालय नारायणपुर तक बस सुविधा का लाभ ले रहे है। इस रोड में यात्री बस एवं निजी गाड़िया भी दौड़ रही है।
विकास और नक्सल विरोधी अभियान के मिश्रण से नक्सलियों का प्रभाव क्षेत्र में लगातार घट रहा है। ग्रामीणों में विकास की उम्मीद और मांग दोनों बढ़ रही है। बहुत जल्द ही अन्य पहुंचविहीन क्षेत्रों में भी सड़क निर्माण के साथ -साथ विकास की अन्य योजनाओं और परियोजनाओं को तेजी से पहुंचाया जाएगा।
सामाचार एवम विज्ञापन के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547"
: कुशल एचपी गैस द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन
Wed, Nov 27, 2024
*सुरक्षा और खाना*कुशल एचपी गैस एजेंसी के द्वाराआपके अपने नारायणपुर में होटल मुक्ता में एक अलग प्रकार की कुकिंग प्रतियोगिता होने वाली है इस प्रतियोगिता में सिर्फ़ स्वादिष्ट नहीं बल्कि सुरक्षित तरीक़े से खाना बनाने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा अधिक से अधिक लोग आयें और इसे सफल बनायें समय =11.00 AMदिनांक = 01/12/2024स्थान. = मुक्ता हॉटल मेन रोड नारायणपुर
: सरकार एवम पर्यटन विभाग की बारसूर के विकास को लेकर उदासीन
Sun, Nov 24, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टनारायणपुरपर्यटन विभाग ऐतिहासिक गणेश मंदिर के आसपास ना केवल बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर उदासीन है बल्कि मंडप का काम को पूरा करने में भी कोताही बरत रही है। ऐतिहासिक मंदिर की गरिमा अनुकूल शेड निर्माण नहीं किया गया है। केवल प्रोफाइल शीट का शैड बना छोड़ दिया है। मूर्ति की सुरक्षा हेतु कोई इंतजाम नहीं है। रस्सी का घेराव कर मूर्ति की काम चलाऊ सुरक्षा की गई है। आज अवकाश का दिन होने से पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। महासमुंद, धमतरी राजनांदगांव और जगदलपुर से सैलानी बस व अन्य वाहनों से बारसूर गणेश मंदिर का दर्शन करने पहुंचे थे। धमतरी निवासी राम, विकास और अजय ने बताया कि शौचालय और स्नानागार की सुविधा नहीं होने से पर्यटकों को परेशानी हो रही है। यही नहीं बारसूर में पर्यटकों के ठहरने के लिए भी कोई सुविधा नहीं होने पर पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर कीप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर94242875476264046084