Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

: बंगोली के जंगल से 06 लाख रूपये के 04 ईनामी माओवादी सहित 05 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार।

Ten Singh Thakur

Thu, Aug 21, 2025
तेन सिंह ठाकुर बंगोली के जंगल से 06 लाख रूपये के 04 ईनामी माओवादी सहित 05 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार।   [video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/VID-20250821-WA0024.mp4"][/video] लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं गिरफ्तार माओवादी, कब्जे से प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री, जमीन खोदने का औजार आदि बरामद।   गिरफ्तार माओवादियों के विरूद्ध थाना भैरमगढ़ में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। डीआरजी बीजापुर एवं थाना भैरमगढ़ की संयुक्त कार्यवाही। जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी एवं थाना भैरमगढ़ की टीम माड़ एरिया में बंगोली, सतवा, बेलनार, मरकापाल, घोटपाल की ओर अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान बंगोली के जंगल से 05 संदिग्धों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार माओवादी माहरू यादव ऊर्फ सगनू (इन्द्रावती एरिया कमेटी, ओरछा एलओएस जनमिलिशिया कमाण्डर) पिता सोनसाय यादव उम्र 32 वर्ष जाति राउत निवासी बोड़गा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, ईनाम 03.00 लाख रूपये लक्खू फरसा (ओड़िसा राज्य सीसीएम मनोज का सुरक्षा गार्ड /पार्टी सदस्य) पिता सन्नू फरसा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोलनार थाना जांगला जिला बीजापुर, ईनाम 01.00 लाख रूपये बुधराम कोवासी (ताकीलोड़ आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष) पिता हिरमा कोवासी उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी ताकीलोड़ थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, ईनाम 01.00 लाख रूपये सुखराम हेमला ऊर्फ जयराम ( इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य/डॉक्टर टीम सदस्य)पिता मासा उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी हींगमेटटा थाना जांगला जिला बीजापुर , ईनाम 01.00 लाख रूपये सीताराम डोडी (घोटपाल जीआरडी सदस्य)पिता पायकू डोडी उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी घोटपाल पटलपारा थाना भैरमगढ जिला बीजापुर गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली के तार, पावर सोर्स बैटरी, जमीन खोदने के औजार (सब्बल), पिट्ठू बैग सहित अन्य प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। डीआरजी बीजापुर एवं थाना भैरमगढ़ की टीम द्वारा की गई इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। गिरफ्तार माओवादियों के विरुद्ध थाना भैरमगढ़ में वैधानिक कार्यवाही उपरांत सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रघान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन