अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : जब पहियों ने दी नई उड़ान: सुशासन तिहार में दिव्यांगजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Ten Singh Thakur
Mon, Jun 1, 2026
जब पहियों ने दी नई उड़ान: सुशासन तिहार में दिव्यांगजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान*
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सहायक उपकरण वितरित कर कहा – आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन हर व्यक्ति का अधिकार*
व्हीलचेयर और ट्रायसाइकिल पाकर भावुक हुए हितग्राही, बोले— अब दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा*
कोंडागांव, 01 जून 2026/* सुशासन तिहार के दौरान आज कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में कई दिव्यांगजनों के जीवन में उम्मीद और आत्मविश्वास का नया अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज कल्याण विभाग की ओर से 10 दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए। वर्षों से आवागमन और दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना कर रहे हितग्राहियों के चेहरे पर उस समय खुशी साफ झलक रही थी, जब उन्हें अपने जीवन को आसान बनाने वाले उपकरण प्राप्त हुए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने हितग्राहियों को व्हीलचेयर, ट्रायसाइकिल और मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि समाज का कोई भी व्यक्ति अपनी शारीरिक चुनौतियों के कारण अवसरों से वंचित न रहे। आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।
अब जिंदगी होगी आसान, बढ़ेगा आत्मविश्वास*
शिविर में ग्राम मड़ानार निवासी श्री विनोद कुमार को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। वहीं ग्राम बड़ेकनेरा के फरस राम, गणेश्वरी बघेल और तुलाराम, ग्राम कमेला के सोमारू, हर्षिता, चमरू और श्रवण मरकाम तथा ग्राम मड़ानार के संतोष को ट्रायसाइकिल वितरित की गई। बड़े बेंदरी की कुमारी मंजू बघेल को व्हीलचेयर प्रदान की गई।
सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद हितग्राहियों और उनके परिजनों की आंखों में खुशी और संतोष दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि अब तक छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। कहीं आने-जाने, अस्पताल पहुंचने या सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इन उपकरणों की सहायता से वे अधिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ अपना जीवन जी सकेंगे।
*सुशासन तिहार बना संवेदनशील शासन का प्रतीक*
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
*नई उम्मीद, नया आत्मविश्वास*
हितग्राहियों एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने दैनिक कार्य अधिक आसानी से कर सकेंगे और समाज की मुख्यधारा में अधिक सक्रियता से भागीदारी निभा पाएंगे।
बड़ेकनेरा के सुशासन तिहार शिविर में यह दृश्य इस बात का सशक्त उदाहरण बना कि जब शासन संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचता है, तो योजनाएं केवल लाभ नहीं देतीं, बल्कि लोगों के जीवन में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और नई उम्मीद का संचार करती हैं।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन