Fri 05 Jun 2026

ब्रेकिंग

गायत्रीमंदिर में 5 दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर, नशा मुक्ति व सामाजिक जागरूकता पर जोर

लखपति दीदी' अभियान और पीएम आवासों को तेजी से पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

माड़ मैत्री अभियान के तहत कैंपस टू कॉर्पोरेट वर्कशॉप का आयोजन

वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती,मुख्यमंत्री ने हेलमेट पहनकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

प्रमोद कुमार नाग सुकमा : लखपति दीदी' अभियान और पीएम आवासों को तेजी से पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर की समीक्षा बैठक, मनरेगा के मिट्टी कार्य प्राथमिकता से पूरे करने और श्रमिक बढ़ाने के सख्त निर्देश

लखपति दीदी' अभियान और पीएम आवासों को तेजी से पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

जिला पंचायत सुकमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर ने विभिन्न शासकीय विभागों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन और आरजीएसए जैसे प्रमुख विभागों के कामकाज की बारीकी से समीक्षा की गई। सीईओ श्री ठाकुर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दोटूक शब्दों में कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक समय पर पहुँचना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आगामी मानसून को देखते हुए मनरेगा कार्यों को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। सीईओ ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पहले डबरी, तालाब और मिट्टी से जुड़े सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि बारिश में काम प्रभावित न हो। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए श्रमिक संख्या बढ़ाने के निर्देश रोजगार व तकनीकी सहायकों को दिए गए। अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा गया कि आगामी 1 जुलाई से शुरू होने जा रही 'VB G RAM G' योजना से पहले सभी समयबद्ध कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निपटा लिया जाए।

ग्रामीण आवास और महिला सशक्तिकरण को लेकर भी बैठक में कड़े कदम उठाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बचे हुए अपूर्ण आवासों को दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने का समय (डेडलाइन) तय किया गया है, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना के लंबित मकानों को भी जल्द पूरा करने को कहा गया है। इसके लिए 'आरसेटी' के माध्यम से राजमिस्त्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एनआरएलएम के तहत 'लखपति दीदी' अभियान में तेजी लाने, लोकोस एंट्री को तुरंत पूरा करने और नए स्व-सहायता समूहों के गठन के लिए 'सेवा एक्सप्रेस' का प्रभावी संचालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, तकनीकी सहायक, आवास मित्र, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार नाग

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन