अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : कांकेर जिला अंतागढ़ ब्लॉक के 56 ग्राम पंचायतो के सरपंचो की जायज मांगो के सामने आखिरकार शासन प्रसाशन को झुकना ही पड़ा
Ten Singh Thakur
Sun, May 24, 2026
कांकेर जिला अंतागढ़ ब्लॉक के 56 ग्राम पंचायतो के सरपंचो की जायज मांगो के सामने आखिरकार शासन प्रसाशन को झुकना ही पड़ा*
प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद सरपंचों का धरना समाप्त*
अंतागढ़ के बिजली चौक पर विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति को लेकर चल रहा जनप्रतिनिधियों और सरंपचों का करीब 30 घंटों का चक्काजाम अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने पंचनामा तैयार कर आंदोलनकारियों को जल्द ही मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।
अंतागढ़ के बिजली चौक स्थल पर चक्का जाम कर रहे सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के लिए अपर कलेक्टर अरुण वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अंतागढ़ राहुल रजक , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अंतागढ़ शुभम तिवारी, अतिरिक्त तहसीलदार एवं थाना प्रभारी रमेश जायसवाल संयुक्त रूप से पहुंचे।
चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया कि पंचायतों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर जिला डीएमएफ (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) शाखा में काफी समय पहले भेजा जा चुका है, लेकिन उनकी स्वीकृति मिलना अभी तक शेष है, जिसके कारण क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है।
अधिकारियों के द्वारा जल्द ही समस्याओं के निराकरण के आश्वासन के बाद सरपंच संघ ने चक्का जाम एवं हड़ताल को फिलहाल के लिये स्थगित करते हुये चक्काजाम को खोल दिया गया हैं।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन