Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा विभाग की आदेश की औहेलना अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी मूल पदस्थापन से दूर शिक्षक -फूलसिंग कचलाम

नारायणपुर से डोंगर रोड कि खस्ताहल सडक निर्माण कार्य को तीव्र गति करने परिवहन संघ, निको, और PWD कि बैठक में चर्चा

रावघाट बीएसपी प्रबंधन की मनमानी नही चलेगी बिना व्यवस्था किये माइंस चलाना बंद करे-नरेन्द्र नाग

आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस"जड़ी- बूटी दिवस" के रूप में मनाया गया।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : अबूझमाड़ के जाटलूर में पहली बार लहराया तिरंगा, आईटीबीपी ने ग्रामीणों संग मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

अबूझमाड़ के जाटलूर में पहली बार लहराया तिरंगा*

*आईटीबीपी ने ग्रामीणों संग मनाया 77वां गणतंत्र दिवस*

नारायणपुर, 26 जनवरी 2026 // अबूझमाड़ के दुर्गम जंगल क्षेत्र में तैनात 38वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा देश का 77वां गणतंत्र दिवस जाटलूर घाटी के जाटलूर गांव में उत्साह और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट श्री रोशन सिंह असवाल के नेतृत्व में ई-सीओबी जाटलूर के कमांडर सहायक कमांडेंट श्री राम कुमार मौर्य द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ तिरंगा फहराया गया तथा सभी को मिठाइयां वितरित की गईं। इसके बाद आईटीबीपी कैंप परिसर में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें जाटलूर एवं हारवेल गांव के 150 से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की और एक साथ भोजन का आनंद लिया। इस पहल से क्षेत्र में खुशी और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि ई-सीओबी जाटलूर की स्थापना आईटीबीपी द्वारा हाल ही में की गई है। कैंप स्थापित होने के बाद से स्थानीय ग्रामीण धीरे-धीरे देश की मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं। आईटीबीपी द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कैंप के सामने पेयजल स्टॉल और बैठने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे दूरदराज से आने वाले लोगों को राहत मिल रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि सुरक्षा बलों की इस संवेदनशील पहल से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। यह पूरी व्यवस्था 38वीं वाहिनी आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों के समर्पण, जोश और सेवा भाव का परिणाम है।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन