Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को तैयारी के संबंध में राजस्व अधिकारीयों की बैठक आयोजित

प्राथमिक शाला सुलेंगा नारायणपुर में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से लोगों की आवाजाही पर जिला पंचायत सदस्य ने जताई चिंता- राकेश उसेंडी

समर्पित संस्था द्वारा गरांजी रसेटी में एक दिवसीय छात्र - छात्राओं को बैंकिंग एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव कि दी गयी जानकारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक विजेता है ज्ञानेश्वरी, छात्राओं से किया संवाद

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विहंगम योग नारायणपुर के द्वारा बंगलापारा में 05 कुंडीय का महायज्ञ

आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विहंगम योग संत समाज जिला नारायणपुर के द्वारा बंगलापारा में स्थित सत्संग भवन में 05 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन विश्व में शांति की स्थापना एवं आध्यात्मिक क्रांति के निरंतर प्रवाह के विचारधारा से अभिभूत होकर के किया गया।

महाशिवरात्रि की पावन शुभ दिवस पर ही ईसवी सन् 1919 में सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के सुपुत्र,

महान आध्यात्मिक सदग्रंथ "स्वर्वेद" के भाष्यकर्ता प्रथम परंपरा सद्गुरु आचार्य श्री धर्मचंद देव जी महाराज का पावन जन्म इसी दिवस को हुआ था। प्रथमाचार्य श्री जी के द्वारा अन्य विषयों पर 10 सदग्रंथ की रचना की गई है, जो कि मानव के जीवन का सांसारिक और आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त करते हैं, और मानव को उसके मानवीय गुणों से अभिभूत होकर मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

विहंगम योग संस्थान लगातार जन कल्याणकारी कार्य जैसे वृक्षारोपण, रक्तदान, सामाजिक समरसता, नि:शुल्क वैदिक गुरुकुलम, बाल संस्कार जैसेकार्यक्रम सदैव आयोजित करता है।

इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में विहंगम योग के गुरु भाई बहन, पदाधिकारीगण विभिन्न ग्रामों छोटेडोंगर, कलेपाल, बेनूर, गौरदंड, राजपुर, कोचवाही, कुकराझोर, करलखा, तेलसी, सिंगोड़ीतराई, बखरूपारा से शामिल हुए।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन